World Cup 2023: टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, इस स्टार बल्लेबाज को हुआ डेंगू; ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलना मुश्किल
नई दिल्ली: विश्व कप को आगाज हो चुका है। इसी बीच टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। क्रिकेटर शुभमन गिल डेंगू की चपेट में आ गए है। जिसकी वजह से उनका पहले में मैच में खेलना मुश्किल लग रहा है। भारत का पहला मुकाबला 8 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के साथ होने वाला है। ऐसे में शुभमन गिल को डेंगू हो जाना टीम इंडिया के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 8 अक्टूबर को चेन्नई के मैदान पर टीम इंडिया अपने विश्व कप का आगाज करेंगी। शुभमन गिल को डेंगू होना टीम इंडिया के बड़ा झटका माना जा रहा है। क्योंकि वह शानदार फॉर्म में चल रहे है। साथ ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में शतक भी लगाया है। फिलहाल, डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। वहीं गिल ने नेट सेशन में भी हिस्सा नहीं लिया।
आज होगा फैसला
वहीं बीसीसीआई भी शुभमन की तबीयत पर लगातार नजर बनाए हुए है। जानकारी के अनुसार, आज यानि शुक्रवार को उनका टेस्ट किया जाएगा। उसके बाद ही यह तय हो पाएंगा कि वह पहले मैच उपलब्ध होंगे या नहीं।
Leave a Reply