World Cup 2023 Ind VS Ban: जानिए बांग्लादेश ने विश्व कप में कब-कब किए बडे उलटफेर, इस लिस्ट में भारत भी शामिल

World Cup 2023 Ind VS Ban: विश्व कप की अंक तालिका में भारत टॉप पर मौजूद है। टीम इंडिया ने अपने 3 मुकाबले में जीत दर्ज कर 6 अंक हासिल कर लिए है। वहीं उसका चौथा मुकाबला बांग्लादेश के खिलाफ 19 अक्टूबर को महाराष्ट्र के पुणे में खेला जाएगा। इस मैच में भारत को सावधान रहने की जरूरत है। ऐसा इसलिए कह रहे है क्योंकि बांग्लादेश ने कई बार विश्व कप बड़े उलटफेर किए है। जिसमें एक बार भारत को भी मात दी है।
इस विश्व कप मेंभले ही बांग्लादेश ने एक जीत दर्ज की है। वहीं दो मुकाबलों में उसे हार का सामना करना पड़ा है। लेकिन उसे हल्के में नहीं लिया जा सकता।
आइए जानते है विश्व कप में बांग्लादेश ने कब-कब बड़ा उलटफेर किया
साल 2019 बांग्लादेश के लिए काफी खास था। इस वर्ष उन्होंने कई बड़ी टीमों को मात दी थी। जिसमें साउथ अफ्रीका, वेस्टइंडीज और अफगानिस्तान की टीमें शामिल है। इसके साथ ही उन्होंने 2015 के विश्व कप में इंग्लैंड जैसी मजबूत टीम को हराकर बाहर का रास्ता दिखा दिया था। साथ ही क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली थी।
2007 में भारत को दी मात
इसके साथ ही उन्होंने 2007 में भारत को हरा कर विश्व से बाहर का रास्ता दिखा दिया था। वहीं दूसरे दौरे में अपनी जगह पक्की कर ली है। इसके साथ ही बांग्लादेश ने 1999 के विश्व कप में पाकिस्तान को 62 रनों से हराकर पहली बार उलटफेर किया था।
बांग्लादेश को नजर अंदाज नहीं किया जा सकता
इन आंकडों को नजर अंदाज नहीं किया जा सकता है। वहीं भारतीय टीम सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए इस मैच को जीतना ही होगा। वहीं भारत बांग्लादेश को नजर अंदाज करना महंगा भी पड़ सकता है।
Leave a Reply