5 बार मरकर जिंदा हुई महिला, स्वर्ग लोक में क्या-क्या हुआ, दिया सारा ब्यौरा
Ajab-gajab: मृत्यु...ये जिंदगी का एक कड़वा सच है जिससे कोई नहीं भाग सकता है। जिसने इस धरती पर जन्म लिया है उसकी मौत निश्चित है, लेकिन कई बार लोग मरकर भी जिंदा हो जाते है जिसके बारे में कहा जाता है कि अभी उसके मौत का समय नहीं आया है। ऐसे में एक और मामला सामने आया है जिसमें एक महिला एक नहीं दो नहीं बल्कि 5 बार मर कर जिंदा हुआ है। चलिए आपको बताते है।
5 बार मरकर जिंदा हुए महिला
दरअसल कबालगुनी रीना की एक महिला ने दावा किया है क वह 5 बार मर कर जिंदा हो चुकी है। उन्होंने अपनी कहानी एक यूट्यूब चैनल पर बताई है। उन्होंने बताया कि सबसे पहले उनकी मौत गाय के हमले में हुई थी। तब वो दफनाए जाने के दौरान जिंदा हो उठीं। दूसरी बार वो बाथरूम में फिसल गईं। तीसरी बार कार दुर्घटना में उन्हें एक कार ने जोरदार टक्कर मारी थी, उसमें रीना के छोड़कर बाकी सभी लोग मारे गए।
पहली वार गाय से हुई थी मौत
उन्होंने बताया कि वो भगवान की अच्छाई की गवाही देने के लिए धरती पर हैं। पहली बार एक गुस्साई गाय ने उन्हें उठाकर फेंक दिया था। वो उनके पेट पर चढ़ गई थी। वहीं उन्होंने एक ऐसी जगह देखी, जो जीवन में इससे पहले कभी नहीं देखी थी। वो इसे स्वर्ग बताती हैं। वो लोगों को दूर से रोते हुए सुन सकती थीं। लेकिन मौत के अगले दिन यानी जिस दिन उन्हें दफनाया जाना था, वो अचानक से जिंदा हो गईं और लोग ये सब देखकर चिल्लाने लगे।
उन्होंने बताया कि अगर आपके जाने का समय नहीं आया है, तो फिर आपके साथ चाहे जो हो जाए, आप बच जाएंगे। एक वक्त पर उन्हें फेफड़ों से जुड़ी बीमारी थी। डॉक्टरों ने उनसे कहा था कि ऑपरेशन करा लो नहीं तो तीन महीने ही जी पाओगी। उनका कहना है कि वो आज भी पूरी तरह ठीक हैं हालांकि उनके दावों की पुष्टि नहीं हो सकी। ऐसे में इनमें कितनी सच्चाई है, इस पर कुछ कहा नहीं जा सकता है।
Leave a Reply