“मूसेवाला की हत्या क्यों हुई?”, सिद्धू के मर्डर के तीन साल बाद गोल्डी बराड़ ने खोला राज
Sidhu Moosewala Death Reason: करीब तीन साल पहले पंजाबी गायक सिद्धु मूसेवाला को तब गोलियों से भून दिया गया था, जब वो अपनी थार से गांव में घुमने निकले थे। अपराधियों ने मूसेवाला पर अंधाधुध गोलियां बरसाईं थी। जिसके कारण सिद्धू की मौके पर ही मौत हो गई थी। इस घटना ने पूरे देश को झकझोड़ कर रख दिया था। क्योंकि सिद्धू मूसेवाला का फैनबेस पूरे भारत में था तो आक्रोश भी देशव्यापी दिखा था। हालांकि, तीन साल बाद भी सिद्धू को न्याय नहीं मिल पाया है। सिद्धू मूसेवाला के हत्या में शामिल दो शूटरों को तो तीन साल पहले ही पुलिस ने ढेर कर दिया था। और इस हत्यकांड में शामिल 29 आरोपियों को पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जो जेल में बंद है। लेकिन अभी इस हत्याकांड का मास्टरमाइंड गोल्डी बराड़अभी भी पुलिस के चंगुल से दूर है। इसके साथ ही वो सवाल भी अनसुलझा है कि आखिर सिद्धु मूसेवाला की इतनी निर्मम तरीके से हत्या क्यों की गई?गोल्डी बराड़ तो पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा है लेकिन उस सवाल का जवाब सामने आ गया है।
क्यों की गई सिद्धू मूसेवाला की हत्या?
गोल्डी बराड़ ने तीन साल में पहली बार सिद्धू की हत्या पर अपना मुंह खोला है। ये तो सब जानते हैं कि सिद्धू की हत्या के पीछे का दिमाग गोल्डी और लॉरेंस बिश्नोईहै। लेकिन पहली बार BBCके एक डॉक्यूमेंट्री में गोल्डी ने सिद्धू की हत्या करने का कारण बताया है। बीबीसी को गोल्डी बराड़ ने बताया, “अपने अहंकार में उसने कुछ ऐसी गलतियां कीं, जिन्हें माफ नहीं किया जा सकता। हमारे पास उसे मारने के अलावा कोई और विकल्प नहीं बचा था। उसे अफने किए का खामियाजा भुगतना ही था। या तो वो या फिर हम। बस इतना ही था।“गौरतलब है कि गोल्डी इस वक्त किस देश में है, इसकी जानकारी किसी को भी नहीं है। लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ काफी करीबी माने जाते हैं। सिद्धू हत्याकांड मामले में लॉरेंस को भी आरोपी बनाया गया है।
इस डॉक्यूमेंट्री का सिद्धू के पिता ने किया विरोध
सिद्धू मूसेवाले के जीवन, मौत और उसके बाद के समय पर बनी BBCकी इस डॉक्यूमेंट्री के पक्ष में पिता बलकौर सिंह नहीं थे। इस डॉक्यूमेंट्री के खिलाफ उन्होंने कोर्ट तक का रूख कर लिया था। 12 जून को इस मामले में सुनवाई होनी थी, लेकिन उससे पहले 11 जून यानी सिद्धू मूसेवाला के जन्मदिन के अवसर पर BBC ने इस डॉक्यूमेंट्री को रिलीज कर दिया। इस डॉक्यूमेंट्री को दो पार्ट में रिलीज किया गया है। BBC के द्वारा डॉक्यूमेंट्री रिलीज करने के संबंध में सिद्धू के पिता बलकौर सिंह ने कहा कि उनके बार-बार कहने के बावजूद और कोर्ट का रुख करने के बाद भी बीबीसी ने यूट्यूब पर सिद्धू मूसेवाला की डॉक्यूमेंट्री पब्लिक कर दी है। इसकी वजह से उन्हें बहुत दुख पहुंचा है। हालांकि, इस डॉक्यूमेंट्री के रिलीज होते ही इन दोनों वीडियो पर लाखों व्यू आ गए हैं। यानी लोगों के द्वारा इसे खूब पंसद किया जा रहा है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply