Weather Update: मौसम ने बदली करवट, पंजाब, हरियाणा समेत इन राज्यों में झमाझम बारिश
Weather Update: मौसम ने करवट बदल ली है। कई राज्यों में ओस की चादर ओढ़े ठंड ने दस्तक दे दी है। वहीं पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में सुबह से झमाझम बारिश हो रही है। कई जगहों पर बारिश के साथ साथ ओले भी पड़े हैं। चंडीगढ़ में सुबह 3 बजे से बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने चंडीगढ़ में पूरे दिन बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम में आया ये बदलाव वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के वजह से आया है।
पंजाब के 11 जिलों में मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने जो येलो अलर्ट जारी किया है उसके मुताबिक प्रदेश के गुरदासपुर, मोहाली, पटियाला, पठानकोट, रोपड़, जालंधर, फगवाड़ा, लुधियाना, संगरूर, अमृतसर में आज रुक-रुक कर बारिश होती रहेगी।
प्रदूषण में आएगी गिरावट
वहीं विशेषज्ञों ने किसानों को खुले में कटी फसलों को न रखने, फसलों में खादों व कीटनाशकों का प्रयोग न करने की सलाह दी है। यही नहीं इसके साथ ही बारिश के दौरान सावधानी से वाहन चलाने और पेड़ों के नीचे शरण न लेने और जलाशयों के नजदीक न जाने के लिए भी कहा है। इसके अलावा अब बारिश से प्रदूषण में भी और गिरावट की संभावना जताई है। बारिश से AQI में भी सुधार होगा।
क्या होते हैं वेस्टर्न डिस्टर्बेंस
बता दें, वेस्टर्न डिस्टर्बेंस या पश्चिमी विक्षोभ वो तूफान होते हैं जो कैस्पियन या भूमध्य सागर से बनते हैं और भारत के उत्तर पश्चिमी इलाकों में असामान्य मौसम की बारिश और ठंडक लाने का काम करते हैं। ये वास्तव में तेज बर्फीली हवाएं होती हैं जो अपने साथ नमी लाती हैं और भूमध्यसागर से निकल कर ईरान, इराक, अफगानिस्तान और पाकिस्तान से होते हुए भारत के मैदानों में पहुंच कर अपना असर दिखाती हैं।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply