‘2024 में हम सत्ता में आते ही…’ वायनाड में राहुल गांधी का बड़ा ऐलान
Rahul Gandhi in Wayanad: केरल के वायनाड में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने नए ब्लॉक (इकरा डायग्नोस्टिक्स, ऑक्सीजन प्लांट) इकरा अस्पताल, सुल्तान बाथरी के उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हमारे देश में बहुत सारे अस्पताल पूरी तरह कॉर्पोरेट मशीन के तौर पर काम कर रहे हैं। जो अच्छा ट्रेंड नहीं है।
राहुल गांधी ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर हमें स्वास्थ्य सेवाओं के बारे अलग सोच की जरूरत है। केंद्र सरकार को गरीब लोगों को बहुत कम लागत पर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करानी चाहिए। हमने राजस्थान में इस दिशा में काम किया है। अगर 2024 में हम सत्ता में आते हैं तो हम पूरे देश में इस तरह की पहल लागू करने की कोशिश करेंगे।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply