देशभर में फिर शुरू हुआ बारिश का सिलसिला, जम्मू-कश्मीर से लेकर बिहार तक भारी बारिश की संभावना
WEATHER UPDATE: देश भर में फिर से बारिश का सिलसिला चालू हो गया है। मौसम विभाग ने पूर्व, उत्तर भारत में वर्षा की भविष्यवाणी की है। वहीं अगले 24 घंटे में पूर्वात्तर क्षेत्र में भारी बारिश की संभावना है। हालांकि राजधानी दिल्ली में भी मौसम में बदलाव देखने को मिला है।
जानकारी के अनुसार, दिल्ली, हरियाणा समेत कई राज्यों में सुबह अब ठंड का एहसास होने लगा है। मौसम विभाग ने कुछ राज्यों में बारिश का अलर्ट भी जारी किया है। दक्षिण-पश्चिम मानसून के उत्तर भारत से वापसी जारी रहने की उम्मीद है। पश्चिम बंगाल के कई क्षेत्र में अधिक ठंड तापमान का अनुभव कर रहे है। यहां पारा गिराकर 19.4 डिग्री सेल्सयस पर पहुंच गया है।
आने वाले दिनों में बारिश की संभावना
मौसम विभाग ने पूर्वी भारत में हल्की से मध्यम वर्षा की चेतावनी है। 6 अक्टूबर को पश्चिम बंगाल और सिक्किम के साथ-साथ बिहार और झारखंड में अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश हो सकती है। मौसम की यह स्थिति अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 9 अक्टूबर तक बने रहने की संभावना है।
7 अक्टूबर तक भारी बारिश की संभावना
वहीं असम और मेघालय में 7 अक्टूबर,अरूणाचल प्रदेश, नागालैंड और मणिपुर में भारी बारिश की संभावना जताई है। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर हिमाचल प्रदेश आर उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। पश्चिम और दक्षिण भारत में अगले पांच दिनों तक मौसम के सामन्य रहने की संभावना है।
Leave a Reply