उत्तर भारत में मौसम बदलने का अनुमान, पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की आशंका
Weather Update: मौसम विभाग के अनुसार, जल्द ही एक पश्चिमी विक्षोभ फिर सक्रिय होने वाला है, जो 29-30जनवरी के बीच उत्तर के पहाड़ी इलाके में पहुंच सकता है। इसके असर से जनवरी के आखिरी में दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के राज्यों में मौसम फिर से करवट लेगा और ठंड वापस लौटेगी। सर्दी का यह दौर फरवरी के पहले हफ्ते तक जारी रह सकता है।
मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार निचले स्तरों पर पूर्वोत्तर असम के ऊपर एक चक्रवाती प्रसार लगातार जारी है। पश्चिमी विक्षोभ का सीधा प्रभाव जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड पर पड़ेगा। इसका असर चंडीगढ़ पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी दिखाई पड़ सकता है। फिलहाल देश के अधिकतर इलाकों में मौसम के शुष्क बने रहने की संभावना है।
हिमाचल-पंजाब में शीतलहर के आसार
पश्चिमी हिमालय की पर्वत चोटियों और शिवालिक रेंज में भारी बर्फबारी संभव है। तापमान में गिरावट से हिमाचल और पंजाब के कुछ हिस्सों में शीतलहर का कहर झेलना पड़ सकता है। हिमाचल के कुछ हिस्सों में अब भी प्रचंड शीतलहर जारी है।
अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर पश्चिम में पारा गिरेगा
अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में धीरे -धीरे दो डिग्री सेल्सियस की की गिरावट आने का अनुमान है। इसके साथ ही अगले तीन दिनों के दौरान मध्य भारत में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है। अगले 24घंटों के दौरान पूर्वी भारत में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है।
यहां रहेगा कोहरे का कहर
मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार 26 जनवरी तक पूर्वी उत्तर प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम तथा बिहार में, 27 जनवरी तक ओडिशा, असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में रात से सुबह के समय तक घने कोहरे से निजात मिलने के आसार नहीं दिख रहे हैं।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply