राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने ‘PM MODI’ की तारीफो के बांधे पूल, बोले- भारत अपने राष्ट्रीय हितों को प्राथमिकता देता है
Vladimir Putin Praises India: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अक्सर भारत के पीएम मोदी की तारीफ करते देखा जाता है। वहीं एक बार फिर उन्होंने पीएम मोदी की तारीफों के पूल बांधे है। उन्होंने एक मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि भारत, चीन और अरब जैसे देश जो आंख बंद करके पश्चिमी देशों का अनुसरण नहीं करते उन्हें वे (पश्चिमी देश) दुश्मन के रूप में पेश करते हैं।
पुतिन ने भारत की तारीफों के बांधे पूल
दरअसल मॉस्को में किए एक कार्यक्रम में पुतिन ने कहा कि भारत का नेतृत्व मजबूत है और राष्ट्रीय हितों को प्राथमिकता देता है। उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि एक समय भारत के साथ भी उन्होंने ऐसा ही करने की कोशिश की। हम सभी इस बात को अच्छी तरह से जानते हैं। हम एशिया की स्थिति को भी अच्छे से समझते हैं।
भारत अपने राष्ट्रीय हितों को प्राथमिकता देता
पुतिन ने आगे कहा कि मैं कहना चाहता हूं कि भारतीय नेतृत्व मजबूत है और अपने राष्ट्रीय हितों को प्राथमिकता देता है। ऐसे में मेरा मानना है कि उनके (पश्चिमी देशों) इस तरह प्रयास बेकार हैं। उन्हें यह सब नहीं करना चाहिए।" रिपोर्ट के मुताबिक, रूसी राष्ट्रपति ने कहा कि भारत, ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका जैसे देश संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में अधिक प्रतिनिधित्व के हकदार हैं। उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र में सुधार किया जाना चाहिए। स्थायी सदस्यता मिलनी चाहिए।
पुतिन ने भारत को एक शक्तिशाली देश कहते हुए कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में और मजबूत हो रहा है। पुतिन ने कहा, "भारत, 1.5 अरब से अधिक जनसंख्या, 7 प्रतिशत से अधिक आर्थिक विकास वाला एक शक्तिशाली देश है। यह प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में और अधिक मजबूत हो रहा है।"
Leave a Reply