उत्तरकाशी हादसा: टनल में 9 दिनों बाद मजदूरों को नसीब हुआ खाना, खिचड़ी,मल्टीविटामिन समेत भेजी ये सुविधा
Uk news: उत्तरकाशी में निर्माणाधीन सिल्क्यारा टनल के एक हिस्से के ढह जाने से करीबन 8 दिनों से सुरंग में 41 मजदूर फंसे हुए है। हालांकि इसके लिए सरकार और प्रशासन हर नामुमकिन कोशिश में लगी है। इसके लिए अमेरिकी मशीन से लेकर रोबोट तक का इस्तेमाल किया जा रहा है। बीते दिन मजदूरों को खाना भेजने के लिए 6 इंच की नए पाइपलाइन बिछाई गई। जिसके जरिए खिचड़ी, दलिया और कुछ फ्रुट्स भेजा गया।
मजदूरों को मल्टीविटामिन भेजी दवाइयां
इसके अलावा मजदूरों के लिए मल्टीविटामिन और सूखे मेवे के साथ-साथ एंटी डिप्रेशन की दवाएं भी दी जा रही हैं। क्योंकि दो दिन पहले कुछ मजदूरों ने उल्टी होने की जानकारी दी थी, जिसके बाद उन्हें कुछ दवाइयां भेजी गई थी। इस बारे में उत्तराखंड सरकार का कहना है कि सरकार सुरंग के अंदर फंसे 41 निर्माण श्रमिकों को अवसाद रोधी गोलियां दे रही है। टनल के बाहर कुल 10 एंबुलेंस के साथ-साथ डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी तैनात किए गए हैं।
8 दिनों से रेस्क्यू अभियान जारी
उत्तरकाशी के मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि हम श्रमिकों के पोषण का भी ध्यान रख रहे हैं और उनके लिए चना और मुरमुरे जैसी चीजें भी भेजी जा रही हैं। बचाव कार्य बंद होने के कारण पहले दिन फंसे हुए मजदूरों से उनके डॉक्टर बात नहीं कर पाए।
बचाव अभियान के दौरान रोबोटिक्स टीम द्वारा रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) द्वारा विकसित रिमोट संचालित वाहन (ROV) 'दक्ष' का उपयोग किया जा रहा है। यहएक विशेष क्षमताओं वाला उपकरण है जिसे सेना, पुलिस और अर्धसैनिक बलों द्वारा इस्तेमाल किया जाता है।
ROVकुशल क्या है?
एक रिपोर्ट के मुताबिक, आरओवी मोटराइज्ड पैन-टिल्ट प्लेटफॉर्म पर उपयोग के लिए डिजाइन किया गया है, जो जोखिम भरे क्षेत्रों तक पहुंचने में मदद कर सकता है। आरओवी दक्ष एक बहु-सक्षम उपकरण है, जिसका उपयोग इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) का पता लगाने में किया जाता है। साथ ही प्रबंधन करने, परमाणु, रासायनिक संदूषण का सर्वेक्षण करने और खतरनाक सामग्रियों को संभालने के लिए किया जाता है।
इस डिवाइस में सीढ़ी चढ़ने की क्षमता है और एक बार पूरी तरह चार्ज होने पर यह लगातार तीन घंटे तक काम कर सकता है। साथ ही यह 100 से 500 मीटर से अधिक की दूरी पर भी काम करने की क्षमता रखता है। इसे आधे किलोमीटर के दायरे में रिमोट से कंट्रोल किया जा सकता है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply