Weather Update: दिल्लीवालों सावधान... अब पड़ेगी कड़ाके वाली ठंड, जानें अपने शहर का हाल
नई दिल्ली: उत्तर भारत में एक बार फिर मौसम में जबरदस्त बदलाव देखने को मिल रहा है। पहाड़ों में लगातार बारिश हो रही है। इसका असर मैदानी इलाकों में दिखाई दे रहा है। सुबह और शाम को तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। वहीं दोपहर के समय धूप निकल रही है। पहाड़ों में हो रही बर्फबारी से अब मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ने के आसार दिखाई दे रहे है।
मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में ठंड में और बढ़ोतरी होगी। साथ ही तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। वहीं दक्षिण भारत में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक, ठंड बढ़ने का एक कारण पश्चिमी विक्षोभ को माना जा रहा है। इन दिनों पश्चिम विक्षोभ सक्रिय पाकिस्तान में सक्रिय है। वहीं धीरे-धीरे भारत की तरफ बढ़ रहा है। जिसकी वजह से आने वाले दिनों में ठंड बढ़ने के आसार जताए गए है।
अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज होगी
मौसम विभाग के मुताबिक, जब पश्चिमी विक्षोभ पूर्व की तरफ बढ़ता है तो मैदानी इलाकों में हवा चलेगी, इससे अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज होगी। हालांकि ये बहुत ज्यादा नहीं होगी, लेकिन धीरे-धीरे इसमें बढ़ोतरी होगी।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply