मेरठ की दिल दहला देने वाली मर्डर मिस्ट्री किसी फिल्मी सीन से कम नहीं, देखें कैसे खौफनाक वारदात को दिया अजाम
Meerut Murder Case: यूपी के मेरठ जिले से 9 जनवरी को एक खौफनाक वारदात सामने आई है। जहां एक ही परिवार के 5 लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। इस मामले का मुख्य आरोपी नईम की मुठभेड़ में गोली लगने के कारण मौत हो गई। वहीं दूसरा आरोपी सलमान घायल हो गया। जिसे पुलिस ने अपनी हिरासत में लिया है। पुलिस ने जानकारी देते हुए कहा कि रुपयों और संपत्ति के कारण इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया है।
बेड बॉक्स में मिले शव
बता दें, मेरठ के लिसाड़ी गेट इलाके के सुहेल गार्डन कॉलोनी में एक परिवार के पांच लोगों के शव मिले थे। इन शव की पहचान मोईन, उसकी पत्नी आसमा और तीन बच्चियों के रुप में हुई थी। जिनकी उम्र 9 साल, 4 साल और 1 साल थी। बच्चियों के शव बेड बॉक्स में मिले थे। इन पांच लोगों की हत्या बड़ी ही बेरहमी से की गई थी। इस हत्याकांड में चार लोगों के सिर पर गहरी चोट के निशान मिले थे। वहीं दूसरी ओर एक बच्ची की गला दबाकर हत्या की गई थी।
संपत्ति के कारण की हत्या
पुलिस का इस मामले में कहना है कि आरोपी नईम ने 5 से 6 लाख रुपये मृतक के परिवार को उधार दिए थे। जब वह अपनी दी हुई रक़म मांगने गया तो उसे पैसे वापस नहीं मिले। जबकि मृतक अपना मकान भी बनवा रहा था। साथ ही उसने एक प्लॉट भी खरीदा था। इसी से नाराज होकर आरोपी ने अपने भाई के साथ मिलकर मोईन के परिवार को खत्म करने की साजिश को अंजाम दिया। साथ ही उसकी प्रॉपर्टी हड़पने की साजिश रची।
मुठभेड़ में पुलिसकर्मी हुए घायल
गिरफ्तारी के दौरान पुलिस से हुई मुठभेड़ में मुख्य आरोपी नईम को पुलिस की गोली लगी। जिस कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। तोवहीं दूसरा आरोपी घायल हो हो गया है। तीसरा आरोपी नईम का भाई है। उसे भी पुलिस ने पकड़ लिया है। गिरफ्तारी के वक्त आरोपीयों से हुई इस मुठभेड़ के दौरान कुछ पुलिस कर्मियों को भी चोट आई है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply