Tamilnadu: दो सीटों से चुनाव लड़ेंगे अभिनेता विजय, TVK ने किया उम्मीदवारों के नाम का ऐलान
Tamilnadu Election: तमिलनाडु विधानसभा के लिए अभिनेता विजय की अगुवाई वाली तमिलगा वेत्री कझगम ने 234 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। विजय खुद दो सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। वह त्रीची ईस्ट और परंबूर से चुनाव में भाग्य आजमाएंगे।
टीवीके चीफ विजय ने कहा कि हमने उन लोगों को चुना है, जो जनता के लिए काम करेंगे। उन्होंने कहा कि द्रमुक गठबंधन सिर्फ एक तोड़फोड है। बता दें कि इस बार टीवीके का मुकाबला स्टालिन से है। विजय ने कहा कि तमिलनाडु को नशामुक्त बनाने के लिए बिना गारंटी के ऋण देने का वादा किया।
विजय ने चुनाव के लिए भरी हुंकार
विजय ने अपनी पार्टी के उम्मीदवारों के नाम बताए जिनमें कोर टी के सभी प्रमुख सदस्यों को जगह दी गई है। राज्य में विधानसभा की 234सीट के लिए चुनाव 23अप्रैल को होंगे। पार्टी प्रमुख विजय ने वरिष्ठ पार्टी नेताओं और अपनी आतंरिक टीम के सदस्यों एन आनंद, आधव अर्जुन, आर अरुणराज, सीटीआर निर्मल कुमार और केए सेंग्कोट्टैयान को टी नगर, विल्लीवाक्कम, गोबिचेट्टीपलयम और तिरुप्परनकुंड्रम सहित अन्य सीट के लिए तमिलगा वेत्री कषगम के उम्मीदवार के रूप में नामित किया है। विजय ने कक्षा 12से पीएचडी तक 20लाख रुपए बिना गिरवी के ऋण देने का वादा किया है।
234 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने की घोषणा
इससे पहले विजय ने कहा था कि उनके चुनाव प्रचार में बाधा डाली जा रही है। विजय ने आरोप लगाया था कि तमिलनाडु विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच प्रचार नहीं करने दिया जा रहा है। आपको बता दें कि सितंबर 2205 में करूर की भगदड़ में 41 लोगों की जान जाने के बाद से ही वह चकाचौंधी से दूर हैं। अब वह पूरी ताकत के साथ चुनाव प्रचार में जुट गए हैं। वह सभी 234 सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए पार्टी को एकजुट कर रहे हैं। वह पेरम्बूर, कोलाथुर, विल्लीवक्कम, अन्नानगर और विरुगंबाक्कम में चुनाव प्रचार करने वाले हैं।
Leave a Reply