ट्रेडिंग और निवेश के नाम पर ठगी, पुलिस ने 6 लोगों को किया गिरफ्तार, 10.6 करोड़ की ठगी का खुलासा
Cyber Fraud in Delhi: दिल्ली में साइबर ठगी के बढ़ते मामलों के बीच बाहरी उत्तरी जिला की साइबर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक साइबर धोखाधड़ी सिंडिकेट का भंडाफोड़ करते हुए 6आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो “डिजिटल अरेस्ट”, नकली IPO, ट्रेडिंग और निवेश के नाम पर लोगों को ठग रहे थे।
पुलिस के मुताबिक, इस गिरोह के खिलाफ कुल 89शिकायतें दर्ज थीं, जिनमें करीब 10.6करोड़ रुपये की ठगी का खुलासा हुआ है। आरोपी बेहद शातिर तरीके से आम लोगों को निशाना बनाते थे और उन्हें डराकर या लालच देकर अपने जाल में फंसाते थे। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि आरोपी खुद को पुलिस, सरकारी अधिकारी बताकर पीड़ितों को “डिजिटल अरेस्ट” का डर दिखाते थे। वहीं, कुछ मामलों में फर्जी IPO और ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म के जरिए लोगों को भारी मुनाफे का झांसा देकर पैसे ऐंठे जाते थे। पुलिस ने इस नेटवर्क को तोड़ने के लिए कई राज्यों में छापेमारी की और उसके आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस का कहना है कि यह गिरोह लंबे समय से सक्रिय था और देश के अलग-अलग हिस्सों में लोगों को निशाना बना रहा था।
दिल्ली पुलिस की लोगों से अपील
फिलहाल पुलिस इस मामले की गहन जांच कर रही है और संभावना जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में इस सिंडिकेट से जुड़े और भी आरोपियों की गिरफ्तारी हो सकती है। दिल्ली पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान कॉल, मैसेज या निवेश ऑफर पर भरोसा न करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत साइबर पुलिस को सूचना दें।
Leave a Reply