IPL 2026: 'मैंने इसके हर पल का आनंद लिया...' बेंगलुरु के खिलाफ हार मिलने के बाद ऐसा क्यों बोले ईशान किशन
SRH vs RCB: आईपीएल का पहला मुकाबला बेंगलुरु और हैदराबाद के बीच खेल गया। इस मुकाबलें को बेंगलुरु ने 6विकेट से अपने नाम कर लिया। वहीं, अपने नियमित कप्तान पैट कमिंस के बगैर खेलने उतरी हैदराबाद को हार का मुंह देखना पड़ा।
इस मुकाबले में कप्तान ईशान किशन ने ताबड़तोड़ पारी जरूर खेली लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। मैच हारने के बाद ईशान किशन ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि भले ही वह ये मुकाबला हार गए लेकिन, उनको कप्तानी में मजा आया।
क्या बोले ईशान किशन
मैच के बाद ईशान किशन ने कहा कि बहुत मजा आया, मैंने इसके हर पल का आनंद लिया है। यह आईपीएल है, इसलिए कभी-कभी घबराहट होती है। लेकिन, एक टीम के तौर पर हम बेहतर होते जाएंगे। ईशान किशन ने कहा कि कप्तान के बारे में और क्या कह सकता हूं। अगर हम आने वाले मैच जीतते हैं, तो टूर्नामेंट में आगे का रास्ता आसान हो जाएगा। उन्होंने कहा कि हमे थोड़ी और मेहनत करनी है। यह पहला मुकाबला है और अभी के लिए ये गलतियां स्वीकार्य हैं। हम गेंदबाजी लोकर थोड़े सावधान रहेंगे।
क्या रहा मैच का हाल
मैच में बेंगलुरु ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। वहीं, बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद की शुरुआत अच्छी नहीं रही। दोनों सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा क्रमश: 11 और 7 रन बनाकर पवेलिय लौट गए। जिसके बाद कप्तान ईशान किशन ने मोर्चा संभाला। ईशान किशन ने मात्र 38 गेंदों में 80 रनों की पारी खेली। जिसमें 8 चौके और पांच छक्के शामिल थे। ईशान किशन की पारी के दम पर हैदराबाद ने 201 रन बनाए। वहीं, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मात्र 15.4 ओवर में लक्ष्य को हासिल कर लिया।
Leave a Reply