Flight To Shanghai:कोलकाता से शंघाई आना-जाना हुआ आसान, दो विमानन कंपनियों ने शुरू की उड़ान सेवा
Flight From Kolkata To Shanghai:अगर आप भी कोलकाता से चीन के शंघाई जाने का प्लान बना रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए बड़े काम की है। दरअसल, सोमवार यानी 30 मार्च से कोलकाता और शंघाई के बीच फ्लाइट सेवा शुरू हो गई है। फ्लाइट सेवा का औपचारिक शुभारंभ महावाणिज्य दूत प्रतीक माथुर की तरफ से किया गया।
इसी के साथ दिल्ली के बाद कोलकाता दूसरा ऐसा भारतीय शहर बन गया है, जहां से शंघाई के लिए फ्लाइट सेवा शुरू की गई है। इंडिगो और एयर इंडिया दोनों विमानन कंपनी ने शंघाई के लिए सेवा शुरू की है।
फ्लाइट सेवा शुरू होने से कितना फायदा
दरअसल, कोलकाता और शंघाई के बीच फ्लाइट सेवा शुरू होने के बाद भारत के उत्तर-पूर्वी राज्यों के विकास को गती मिलेगी। कोलकाता एक सेंटर की तरह काम करेगा, जहां से व्यापार और पर्यटन को बढ़वा मिलेगा। इसके अलावा भारत और चीन के बीच कनेटिवीटी भी बढ़ेगी। बता दें कि कोलकाता और शंघाई का रिश्ता पुराना है। गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर 1924 से 1929 के बीच तीन बार शंघाई की यात्रा पर गए थे। शंघाई में उनकी दो मूर्तियां भी लगी हैं। यह फ्लाइट सेवा ऐसे वक्त में शुरू की गई है, जब अगले महीने यानी अप्रैल में रवींद्र जयंती मनाई जाएगी।
साल 2000 में शुरू की गई थी विमान सेवा
बता दें कि सबसे पहले भारत और चीन के बीच सीधी उड़ाने पहली बार अक्टूबर 2000 में शुरू की गई थी। हालांकि, साल 2020 में कोविड महामारी और भारत-चीन सीमा पर तनाव बढ़ने के कारण दोनों शहरों के लिए विमान सेवा को बंद कर दिया गया था। अब लगभग 6 साल के बाद दोनों शहरों के बीच सीधी उड़ान शुरू हो गई है। इससे पहले लोगों को कनेक्टिंग फ्लाइट के जरिए सफर करना पड़ता था।
Leave a Reply