नई संसद के बाद यूपी को मिलेगी नई विधानसभा की सौगात, 3 हजार करोड़ में बनेगी नई बिल्डिंग
UP Vidhan Sabha Building : दिल्ली में बीते महीनों नए संसद भवन का उद्घाटन किया गया। नए संसद भवन में 19 सितंबर से कामकाज भी शुरू हो गया है। अब वहीं दिल्ली के नए संसद भवन के तरह ही यूपी में नई विधानसभा बिल्डिंग बनाई जाएगी। जानकारी के मुताबिक इसी साल दिसंबर में इसकी आधारशिला रखी जाने की संभावना है।
25 दिसंबर 2023 को अटल जी के जन्मदिन पर पीएम मोदी से इसका शिलान्यास कराना चाहती है। इसके साथ ही 2027 से पहले इसका निर्माण कार्य भी पूरा हो जाएगा। इसके निर्माण में करीब 3 करोड़ खर्च होने का अनुमान लगाया जा रहा है।
100 साल से अधिक पुराना है विधानसभा भवन
बताते चलें, मौजूदा विधानसभा भवन 100 साल से अधिक पुराना है और लखनऊ के हजरतगंज में है। हजरतगंज लखनऊ का सबसे व्यस्त इलाका माना जाता है। जिस वजह से विधानसभा की कार्यवाही के दौरान ट्रैफिक को डाइवर्ट करना पड़ता है। इससे आम नागरिकों को दिक्कतों का भी सामना करना पड़ता है। इसके अलावा मौजूदा विधानसभा में जगह की कमी भी महसूस हो रही है। इस लिए इसका निर्माण किया जा रहा है। नया विधान भवन ईको फ्रेंडली, भूकंपरोधी और आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा।
सर स्पेंसर हरकोर्ट बटलर ने रखी थी नींव
मौजूदा विधानभवन की नींव 15 दिसंबर, 1922 को तत्कालीन गवर्नर सर स्पेंसर हरकोर्ट बटलर ने रखी गई थी। करीब छह साल में तैयार हुए इस भवन का 21 फरवरी, 1928 को उद्घाटन किया गया। इसे कलकत्ता की मेसर्स मार्टिन एंड कंपनी ने बनाया था। मुख्य आर्किटेक्ट सर स्विनोन जैकब और हीरा सिंह थे। उस समय निर्माण के लिए 21 लाख रुपये स्वीकृत हुए थे। यह भवन का स्थापत्य यूरोपियन व अवधी निर्माण की मिश्रित शैली का उत्कृष्ट उदाहरण है। मौजूदा विधानसभा में फिलहाल 403 विधायकों को बैठने की व्यवस्था है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply