अब CNG से चलेगी बाइक, बजाज ऑटो कंपनी ने किया ऐलान, जानें कब होगी लॉन्च
Bajaj Pulsar CNG Bike:बजाज ऑटो कंपनी घरेलू बाजार में अपने वाहन पोर्टफोलियो को बड़ा तोहफा देने जा रही है। दरअसल, कंपनी के प्रबंधन ने हाल ही में बताया था कि वे नई पल्सर रेंज ला रहे हैं और वह भी 100सीसी सेगमेंट के साथ। इतना ही नहीं उन्होंने सीएमजी बाइक की ओर भी इशारा किया था. उन्होंने कहा कि उन्होंने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से सीएनजी वाहनों पर वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) को घटाकर 18%करने का अनुरोध किया है।
एक रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी इस साल अपनी पल्सर रेंज को अपग्रेड करने जा रही है। यह अब तक की सबसे बड़ी पल्सर बाइक भी लॉन्च करेगी। कंपनी पल्सर रेंज में नए मॉडल्स के साथ 6अपग्रेड्स देने की योजना बना रही है। नई बजाज पल्सर को भारी इंजन के साथ पेश करने की तैयारी की जा रही है। राजीव बजाज कहते हैं, ''हमें लगता है कि हमारे पास एक बेहतर उत्पाद है और इसे इसी वित्तीय वर्ष में लॉन्च किया जाएगा.''
कंपनी लाने जा रही पल्सर सीएनजी बाइक
आपको बता दें कि करीब 17साल पहले यानी अप्रैल 2006में राजीव बजाज ने संकेत दिया था कि कंपनी एक नए प्रोडक्ट पर काम कर रही है। यह पेट्रोल के अलावा सीएनजी से भी चलेगी। कहा गया था कि इस बाइक में डुअल-फ्यूल तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा। हालांकि, अभी तक यह उत्पाद बाजार से दूर है।
कपंनी प्रबंध ने दी इसके मॉडल की जानकारी
राजीव बजाज का कहना है कि कंपनी निकट भविष्य में चेतक ब्रांड के तहत कुछ अन्य इलेक्ट्रिक मॉडल पेश करेगी। इन नए मॉडलों को आगामी त्योहारी सीजन के बाद पेश किया जा सकता है। कंपनी का लक्ष्य इस त्योहारी सीजन तक 10,000 चेतक मॉडल तैयार करने का है। कंपनी ने अगस्त महीने में 8,000 यूनिट्स का उत्पादन किया।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply