Mathura Crime: प्रेमिका से मिलने आए प्रेमी की हत्या, खेत में मिला युवक का शव
Mathura Crime: उत्तर प्रदेश के मथुरा में प्रेमिका से मिलने आए प्रेमी की पीट पीटकर हत्या कर दिया। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैली हुई है। प्रेमी की हत्या का आरोप प्रेमिका के परिजनों पर लगा है। हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच में जुट गई।
घटना थाना मगोर्रा क्षेत्र के गांव सौंन की है। जहां आगरा के खंदौली का रहने वाला गोविंद प्रेमिका से मिलने उसके गांव पहुंच गया था। थाना मगोर्रा क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई, जब कपास के खेत में 25 वर्षीय युवक गोविंद निवासी नगला मिठ्ठू थाना खंदौली जिला आगरा का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने इलाका पुलिस को दी। मौके पर पहुचीं पुलिस ने मृतक की शिनाख्त की।
मौत के पीछ प्रेम संबध का कारण
पुलिस की जांच में गोविंद की मौत के पीछे प्रेम संबधों का मामला सामने आया है। मृतक के परिजनों ने प्रेमिका के परिजनों और युवक की हत्या का आरोप लगाया है। बताया गया है कि मृतक गोविंद और प्रेमिक राखी के बीच काफी समय से प्रेम संबध थे और दोनों ही बेटर का काम करते थे,जिसके कारण दोनों की नजदीकियां हो गई। मृतक प्रेमी गोविंद के परिजनों ने बताया की लड़की का फोन गोविंद पर आया और मिलने के लिए उसे मगोर्रा क्षेत्र के गांव सौंन बुलाया। जहां मिलने गए युवक गोविंद की हत्या कर दी गई।
मौके पर पुहंची पुलिस
घटना की जानकारी लगते ही एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय मौके पर पहुंच गए और अधीनस्थ अधिकारियों को जल्द घटना के खुलासे के आदेश दिए। एसएसपी ने जानकारी देते हुए बताया कि हत्या के पीछे प्रेम संबंधो का मामला सामने आया है ,घटना की जांच की जा रही है। जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply