कनाडा के आरोपों पर भारतीय अधिकारियों का पलटवार, मूसेवाला का हत्यारा आज भी उसी देश में बैठकर गैंग को कर रहा लीड
India vs Canada:आतंकवादियों के मुद्दे पर भारत और कनाडा के रिश्तों में अब खटास होने लगी है। कनाडा भारत पर आरोप लगा रहा है कि हरदीप सिंह की हत्या में भारत का हाथ है तो वहीं भारत इस मामले को सिरे से नकार रहा है कि इस हत्या में इंडिया का कोई हाथ नहीं है। इतना ही नहीं इन आरोपों के बाद से भारतीय राजनयिक को 5 दिनों के अंदर देश छोड़ने के आदेश भी दिए गए है। जिसके बाद से भारत काफी नाराज नजर आ रहा है। क्योंकि कनाडा भारत पर उस हत्या का इल्जाम लगा रहा है जिसे खुद इस शख्स की तलाश थी। इस बीच अधिकारियों का बयान सामने आया है जिसमें वह कनाडा को कह जा रहा है कि इस देश ने कई आतंकियों को पनाहा दे रखी है।
दरअसल कनाडा में वर्ल्ड सिख ऑर्गेनाइजेशन, खालिस्तान टाइगर फोर्स, सिख फॉर जस्टिस और बब्बर खालसा इंटरनेशनल जैसी खालिस्तान समर्थक संगठन को पनाहा दे रखी है। सालों से ये संगठन कनाडा में पनप रहे है और अपना सर्कल बढ़ा रहे है। इतना ही नहीं पंजाबी सिंगर सिद्ध मूसेवाला का मुख्य आरोपी भी कनाड़ा में ही छिपा बैठा है। इसके लिए भारत सरकार ने कई दस्तावेज उन्हें दिए है लेकिन इसमें उनका की जबाव सामने नहीं आया है।
कनाडा में पनप रहे भारत के दुश्मन!
अधिकारियों का कहना है कि कनाडा में फिलहाल कम से कम 9 अलगाववादी संगठन अपना अड्डा बनाए हुए है। जिसमे से कुछ पाकिस्तान की आईएसआई के साथ साजिश रचने का काम करते है। उन्होंने कहा इन लोगों के निर्वासन के अनुरोध कनाडाई अधिकारियों के पास सालों से लंबित है। इन लोगों में गुरवंत सिंह भी है जो 1990 के दशक की शुरूआत में आतंकवादी गतिविधियों में शामिल था और उसके खिलाफ इंटरपोल का रेड कॉर्नर नोटिस भी लंबित है।
गोल्ड़ी बराड़ कनाडा में बैठकर कर रहे गैंग को लीड
उन्होंने कहा कि गुरवंत सिंह का पता भी भारतीय अधिकाकियों ने दी थी लेकिन अब तक उसे कनाडाई द्वारा पकड़ा नहीं गया है। इसके अलावा 16 मामलों में वांछित अर्शदीप, मूसेवाला की हत्या की जिम्मेदारी लेने वाला सतिंदरजीत सिंह उर्फ गोल्ड़ी बराड़ का भी निर्वासन का अनुरोध किया था लेकिन इस पर भी कनाडा सरकार ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply