UP News: अमरोहा में दर्दनाक सड़क हादसा, चार डॉक्टरों की दर्दनाक मौत
Amroha Road Accident: यूपी के अमरोहा जनपद में बुधवार देर रात हाईवे पर दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। रजबपुर थाना क्षेत्र में डीवीआर रेस्टोरेंट के सामने तेज रफ्तार कार आगे चल रही डीसीएम में जोरदार टक्कर मारते हुए जा घुसी। टक्कर इतनी भयावह थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय के चार MBBS छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई।
यह हादसा रात करीब 10:15 बजे रजबपुर थाना क्षेत्र की है। जहां दिल्ली से मुरादाबाद जा रही डीसीएम फ्लाईओवर से कुछ दूरी पर पहुंची ही थी कि पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर उसमें घुस गई। टक्कर की आवाज सुनते ही हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई। अतरासी गांव के लोग व राहगीर मौके पर पहुंचे तो देखा कि चारों छात्र कार में फंसे हुए थे। सूचना पर सीओ अभिषेक यादव और थानाध्यक्ष कोमल तोमर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
विश्वविद्यालय में शोक की लहर
कार के क्षतिग्रस्त हिस्से काटकर शवों को बाहर निकाला गया। प्रारंभिक जांच में चारों मृतक श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय में एमबीबीएस के छात्र बताए गए हैं, जिनमें दो दिल्ली और दो पश्चिम बंगाल के रहने वाले बताए जा रहे हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और पुलिस से जानकारी साझा की। पुलिस ने चारों शवों को मोर्चरी भिजवाकर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी, हादसे ने पूरे क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया है और विश्वविद्यालय में शोक की लहर दौड़ गई है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply