"जब तक चुनाव आयोग फर्जी वोट...", मायावती ने उपचुनाव नहीं लड़ने का किया ऐलान
UP BYelection Result: यूपी की 9सीटों पर विधानसभा का उपचुनाव संपन्न हो गया है। वहीं शनिवार को उपचुनाव के नतीजे भी सामने आ गए हैं। उपचुनाव में 6 सीटों पर भाजपा ने जीत हासिल की है। इसके अलावा एक सीट पर एनडीए की सहयोगी आरएलडी ने जीत हासिल की है। वहीं, दो सीटों पर सपा ने चुनाव जीता है। वहीं उपचुनाव में एक भी सीट नहीं जीतने के बाद बसपा प्रमुख मायावती ने रविवार यानी 24नवंबर को एक प्रेस वार्ता की है।
प्रेस कॉन्फ्रेंस ने मायावती ने चुनाव में फर्जी वोट डाले जाने का आरोप लगाया। साथ ही कहा कि जब तक देश में फर्जी वोटों को डालने से रोकने के लिए देश के चुनाव आयोग द्वारा कोई सख्त कदम नहीं उठाएगा। तब तक हमारी पार्टी देश में अब कोई भी उपचुनाव नहीं लड़ेगी।
ईवीएम का हो रहा दुरुपयोगः मायावती
बसपा प्रमुख मायावती ने कहा कि उत्तर प्रदेश में 9 विधानसभा की सीटों पर हुए उपचुनाव में इस बार जो मतदान हुआ है और उसके बाद जो कल नतीजे आए हैं। उसको लेकर लोगों में आम चर्चा है कि पहले देश में बैलेट पेपर के जरिए चुनाव जीतने के लिए सत्ता का दुरुपयोग करके फर्जी वोट डाले जाते थे और अब तो ईवीएम के जरिए भी ये काम किया जा रहा है, जो लोकतंत्र के लिए बहुत दुख और चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि देश में लोकसभा और राज्यों में विधानसभा चुनावों के साथ-साथ खासकर उपचुनावों में तो अब ये कार्य काफी खुलकर किया जा रहा है। मायावती ने कहा कि ये सब उत्तर प्रदेश उपचुनाव में देखने को मिला है।
बसपा नहीं लड़ेगी उपचुनाव
उन्होंने आगे कहा कि महाराष्ट्र राज्य में विधानसभा के हुए आम चुनाव में भी इसे लेकर काफी बातें कही गई है। ये हमारे देश और लोकतंत्र के लिए खतरे की घंटी है। ऐसी स्थिति में अब हमारी पार्टी ने ये निर्णय लिया है कि जब तक देश में फर्जी वोटों को डालने से रोकने के लिए देश के चुनाव आयोग द्वारा कोई सख्त कदम नहीं उठाए जाते हैं। तब तक बसपा देश में अब कोई भी उपचुनाव नहीं लड़ेगी। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी देश में लोकसभा व राज्यों में विधानसभा के चुनाव तथा स्थानीय निकायों के चुनाव पूरी तैयारी और दमदारी के साथ लड़ेगी।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply