उदयपुर महिला मैनेजर दुष्कर्म का मामला...CEO समेत तीन लोगों पर लगे गंभीर आरोप, हुए नए खुलासे
Udaipur Rape Case: राजस्थान के उदयपुर से एक गंभीर और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक निजी आईटी कंपनी के CEO, कंपनी की महिला सीनियर एग्जीक्यूटिव और उसके पति को महिला मैनेजर से दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि तीनों ने जन्मदिन पार्टी के बाद महिला को घर छोड़ने के बहाने चलती कार में उसके साथ रेप किया।
अचानक बिगड़ गई थी तबीयत
ये घटना 20 दिसंबर, 2025 की बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, पीड़िता 20 दिसंबर की रात करीब 9 बजे एक बर्थडे पार्टी में शामिल हुई थी। पार्टी में मौजूद सभी लोगों ने शराब पी थी, जिसमें पीड़िता भी शामिल थी। बताया गया है कि वह काफी नशे की हालत में थी। रात करीब 1:30 बजे जब महिला की तबीयत बिगड़ने लगी, तब कंपनी के CEO जितेश प्रकाश सिसोदिया, उनकी महिला सहयोगी और उसके पति गौरव सिरोही ने महिला को घर छोड़ने की पेशकश की। पुलिस के मुताबिक, महिला एग्जीक्यूटिव खुद पीड़िता को अपनी कार में लेकर निकली।
बेहोश कर किया दुष्कर्म
आरोप है कि रास्ते में तीनों आरोपियों ने कार रोककर एक दुकान से सिगरेट जैसी दिखने वाली कोई चीज खरीदी और पीड़िता को दे दी। उसे लेने के बाद महिला बेहोश हो गई। अगली सुबह जब पीड़िता को होश आया, तो उसे अपने साथ हुई दरिंदगी का अहसास हुआ। इसके बाद उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस कर रही जांच
पुलिस ने पीड़िता का बयान दर्ज कर लिया और मेडिकल जांच भी करवाई गई है। इसके आधार पर मामला दर्ज कर तीनों आरोपियों को बुधवार को हिरासत में लिया गया। उन्हें कोर्ट में पेश किया गया, जहां से चार दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस आरोपियों की कार से मिले सबूतों की भी जांच कर रही है, ताकि घटना की पूरी कड़ी साफ हो सके। अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply