HARYANA NEWS: फरीदाबाद में एक तेज रफ्तार का कहर, मर्सिडीज ने डिलीवरी बॉय को मारी टक्क, हुई मौत
HARYANA NEWS: हरियाणा के फरीदाबाद में एक तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। जहां मर्सिडीज चालक ने 28 वर्षीय डिलीवरी बॉय की जान ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही इस घटना की जांच में जुट गई।
जानाकारी के मुताबिक, यह हादसा 29-30 मार्च की रात करीब 2 बजे का है। सेक्टर-15 स्थित फायर ब्रिगेड ऑफिस के सामने रेड लाइट पर तेज रफ्तार सफेद मर्सिडीज कार ने डिलीवरी बॉय की बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। ये टक्कर इतनी जोरदार था, कि डिलीवरी बॉय बाइक समेत दूर जा गिराऔर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद उसे दिल्ली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
यूपी का रहने वाला था मृतक
बताया जा रहा है कि डिलीवरी बॉय आनंद राज के उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर का रहने वाला था। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने मर्सिडीज कार को कब्जे में ले लिया है। कार एक कंपनी के नाम पर रजिस्टर्ड बताई जा रही है और फरार चालक की तालाश में जुट गई।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply