दिल्ली पुलिस के हात्थे चढ़े दो स्नैचर, आरोपी की निशानदेही से 5 वाहन बरामद
Delhi police: दिल्ली पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। बता दें कि थाना मोती नगर की कर्मठ टीम ने दो स्नैचरों को गिरफ्तार किया है। जिनकी पहचान लोकेश और रॉकी के रूप में हुई है। जिनके पास से 5 चोरी किए गए वाहन भी बरामद हुए है। फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया और आगे की जांच कर रही है।
दिल्ली पुलिस के हाथ लगे दो स्नैचर्स
दरअसल एचसी राजेंद्र गंगाराम को गश्त के दौरान सूचना मिली कि दो सक्रिय ऑटो लिफ्टर सड़क पर घूम रहे हैं। जिसके बाद दोनों को पकड़ने के लिए पुलिस की एक टीम पहुंची। जैसे ही आरोपियों ने पुलिस को देखा तो वह भागने लगे लेकिन पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। हालांकि दोनों आरोपी को घायल अवस्था में गिरफ्तार किए गय़ा है। वहीं पूछताछ में उनकी पहचान लोकेश पुत्र राज कुमार और रॉकी पुत्र राजा पुत्र सुरेश के रूप में हुई है।
दोनों आरोपी की उम्र 24 वर्ष से कम
पुलिस ने अनुसार, लोकेश पुत्र राज कुमार निवासी ग्राम रानी खेड़ा उम्र-23 वर्ष स्थायी है। लोकेश ने 8वीं तक पढ़ाई की है। उनके पिता एक बर्खास्त अर्धसैनिक अधिकारी हैं। जिसके बाद वह दिल्ली शिफ्ट हो गए। उनके पिता मुंडका में मजदूरी करने लगे। शुरुआत में हत्या के प्रयास और शस्त्र अधिनियम के मामले में पीएस मुंडका से फिर आईपीसी की धारा 411 और 25 आर्म्स एक्ट के तहत पीएस रानी बाग से गिरफ्तार किया गया।
वहीं रॉकी उर्फ राजा पुत्र सुरेश निवासीरानी खेड़ा गांव का है। उनकी उम्र-22 वर्ष है। उसने यूपीपी 7वीं क्लास तक पढ़ाई की है। उनके माता-पिता का निधन लगभग 15 वर्ष पहले हो गया था। वह दिल्ली चले गये। लगभग 1.5 वर्ष पहले रॉकी ने एक फास्ट फूड में शेफ के रूप में काम करना शुरू किया था।
पुलिस ने बताया कि लोकेश पर पहले से ही आईपीसी 307 की धारा लगी हुई है। वहीं जाँच में पता चला कि मोटरसाइकिल थाना बुराड़ी से चोरी की गई थी। साथ ही उनकी निशानदेही पर तीन मोटरसाइकिल और एक स्कूटी भी बरामद कर ली गई। पूछताछ में ओर लोगों के नाम भी आरोपियों से बताए है। वहीं उन्होंने बताया कि वह चोरी किया करते है। दोनों स्नैचर अलग-अलग वारदातों को अंजाम देते थे।
पांच चोरी हुए दोपहिया वाहन
1. ई-एफआईआर संख्या 36024/23 दिनांक 20.11.2023 थाना बुराड़ी
2. ई-एफआईआर क्रमांक 32117/23 दिनांक 17.10.2023 थाना रानी बाग
3. ई-एफआईआर संख्या 35108/23 दिनांक 11.11.2023 पीएस भलस्वा डेयरी
4. ई-एफआईआर संख्या 32131/23 दिनांक 17.10.2023 थाना आदर्श नगर
5. ई-एफआईआर नंबर 36254/23 दिनांक 23.11.2023 थाना सराय रोहिल्ला।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply