76th Republic Day 2025 Live: गणतंत्र दिवस परेड का समापन, नभ में गरजे राफेल-अपाचे
Republic Day Parade: आज भारत अपना 76वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कर्तव्य पथ पर आयोजित राजकीय समारोह में भाग लेंगी। इस साल के गणतंत्र दिवस के समारोह में इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबिआंतो मुख्य अतिथि के रूप में भारत आए हुए हैं। आज, भारत की संस्कृति और सेना की ताकत का प्रजेंटेशन किया जाएगा। बता दें, हर साल की तरह प्रोग्राम का मुख्य आकर्षण 'फ्लाई-पास्ट' होगा, जिसमें भारतीय वायुसेना के विमानों का शानदार प्रदर्शन देखने को मिलेगा। साथ ही देश की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर और एडवांस मिलिट्री क्षमताओं का एक अनूठा संगम प्रस्तुत किया जाएगा, जो देश की ताकत और अखंडता को रीप्रजेंट करेगा।
गणतंत्र दिवस परेड का समापन
फ्लाइपास्ट के साथ ही गणतंत्र दिवस परेड का समापन हो गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति बग्घी में बैठकर कर्तव्य पथ से राष्ट्रपति भवन के लिए रवाना हुए। प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों का अभिवादन किया और दर्शक दीर्घा में जाकर लोगों का अभिवादन किया।
सुखोई-30, राफेल से दुनिया ने देखी भारत की ताकत
कर्तव्य पथ के ऊपर अमृत फॉर्मेशन में 8 जगुआर, वज्रांग फॉर्मशन में 6 राफेल, त्रिशुल फॉर्मेशन में 3 सुखोई-30 आसमान में दुनिया में भारत की ताकत का प्रदर्शन कर रहे हैं।
आसमान में गरज रहे वायुसेना के विमान
कर्तव्य पथ के ऊपर वायुसेना का विमान अर्जन फॉर्मेशन में सी-295, नेत्र फॉर्मेशन में- 1 AWACS, 2 सुखोई-30, भीम फॉर्मेशन में 1 C-17 आसमान में गजर रहा है।
उत्तराखंड और हरियाणा की झांकी प्रदर्शित की गई
कर्तव्य पथ पर उत्तराखंड की भी झांकी पेश की गई। इस झांकी में राज्य की संस्कृति, प्राकृतिक खूबसूरती और पर्यटन को प्रदर्शित किया गया। कर्तव्य पथ पर हरियाणा की भी झांकी पेश की गई।
झांकी में संविधान की 75वीं वर्षगांठ की भव्यता
लोक निर्माण विभाग की झांकी में संविधान की 75वीं वर्षगांठ की भव्यता नजर आ रही है. इसमें अशोक चक्र और समय का पहिया का प्रदर्शन किया गया है। झांकी का संदेश है- गतिशीलता का जीवन, स्थिरता की मृत्यु। झांकी में संविधान की प्रतिकृति।
पंजाब की झांकी में कृषि प्रधान राज्य का प्रदर्शन
पंजाब की झांकी कर्तव्य पथ से आगे की ओर बढ़ रही है. झांकी में पत्थर पर कलाकृति में बारिकियों को ध्यान में रखा गया। इसमें महान सूफी संत बाबा शेख फरीद की मनोहर छवि नजर आ रही है। झांकी में पंजाब के कृषि प्रधान पहलू का प्रदर्शन है।
झारखंड की झांकी में रतन टाटा को श्रद्धांजलि
कर्तव्य पथ पर झारखंड की झांकी गुजर रहा है। इसमें रतन टाटा को श्रद्धांजलि दी गई। झांकी में इस्पात प्लांट की मॉडल। इसमें म्यूरल्स ट्राइब्स आर्ट सोहराई कला का प्रदर्शन है। इस झांकी में सरायकेला के छऊ नृत्य का प्रदर्शन।
BSF ऊंट दस्ता कर्तव्य पथ से गुजर रहा
बीएसएफ का ऊंट दस्ता कर्तव्य पथ से आगे की ओर बढ़ रहा है। इनकी तैनाती राजस्थान के थार, गुजरात के कच्छ में हैं। तस्करों, घुसपैठियों के खिलाफ एक्शन में इनकी महत्वपूर्ण भूमिका।
दिल्ली पुलिस का दस्ता कर्तव्य पथ पर गुजर रहा
दिल्ली पुलिस का मर्चिंग दस्ता कर्तव्य पथ पर गुजर रहा है। इसमें 3 सब इंस्पेक्टर, 44 हेड कांस्टेबल, 100 कांस्टेबल शामिल है। यह दस्ता साल 1950 से हर गणतंत्र दिवस परेड में शामिल हो रहा है। इसे 16 बार सर्वेश्रेष्ट मार्चिंग दस्ते की ट्राफी मिली है।
ब्रह्मोस मिसाइल, पिनाका मल्टी-लॉन्चर रॉकेट सिस्टम
ब्रह्मोस मिसाइल, पिनाका मल्टी-लॉन्चर रॉकेट सिस्टम, बीएम-21 अग्निबाण, 122 मिमी मल्टीपल बैरल रॉकेट लॉन्चर, आकाश हथियार प्रणाली को दिल्ली में कर्तव्य पथ पर 76वें गणतंत्र दिवस परेड के दौरान प्रदर्शित किया जा रहा है।
कर्तव्य पर दिखा प्रलय मिसाइल
कर्तव्य पर पहली बार दिखा प्रलय मिसाइल। यह दुश्मक की युद्धक क्षमता को तबाह करने में सक्षम है। यह एवियोनिक्स और गाइडेंस सिस्टम से विकसित है। यह सतह से सतह पर मार करने वाला हथियार है। इसकी रेंज 400 किमी से ज्यादा है।
भारतीय वायुसेना का मार्चिंग दस्ता कर्तव्य पथ पर
भारतीय वायुसेना का मार्चिंग दस्ता कर्तव्य पथ से गुजर रहा है। इसमें शामिल 3 ड्रम मेजर, 72 बैंड वादक, साउंड बैरियर की धुन के साथ आगे बढ़ रहे हैं।
कर्तव्य पथ पर दिखी स्वदेशी वॉरशिप की ताकत
नौसेना के स्वदेशी वॉरशिप डिजाइन का प्रदर्शन किया। कर्तव्य पथ पर झांकी में आईएनस सूरत और नीलगिरी नजर आया। झांकी में आईएनएस वाग्शीर को शामिल किया गया।
नौसेना का मार्चिंग दस्ता कर्तव्य पथ
नौसेना का मार्चिंग दस्ता कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ रहा है। इस दस्ते का नेतृत्व लेफ्टिनेंट कमांडर साहिल अहुवालिया ने कर रहे हैं।
कोर ऑफ सिग्न्ल्स कर्तव्य पथ से गुजर रहा
कर्तव्य पथ पर अब कोर ऑफ सिग्न्ल्स गुजर रहा है। इसकी स्थापना 15 फरवरी 1911 में हुई। आजादी के बाद यह कई युद्ध में शामिल हुए।
कर्तव्य पथ पर जम्मू कश्मीर राइफल्स की टुकड़ी
कर्तव्य पथ पर जम्मू कश्मीर राइफल्स की टुकड़ी आगे बढ़ रही है। इनका उद्घोष दुर्गा माता की जय है।
कर्तव्य पथ पर अब संयुक्त बैंड दस्ता
कर्तव्य पथ पर अब संयुक्त बैंड दस्ता गुजर रहा है। दस्ते में 73 संगीतकार शामिल हैं। यह दस्ता अनुशासन का प्रतीक है। जाट रेजिमेंट का दस्ता कर्तव्य पथ से गुजर रहा है। जाट बलवान जय भगवान इस रेजिमेंट का उद्घोष है।
कर्तव्य पथ पर ब्रह्मोस मिसाइल
कर्तव्य पथ पर ब्रह्मोस मिसाइल गुजर रहा है। बीएमपी-2 का एडवांस रूप बीएमपी-2 स्वदेशी रूप से विकसित यह मिसाइल कर्तव्य पथ पर गुजर रहा है।
कर्तव्य पथ पर पहली बार दिखा भीष्म टैंक
कर्तव्य पथ सेनाओं की घुरसवारी कौशल शुरू। 61वीं कैवलरी सेना की घुससवाल इकाई कर्तव्य पथ से गुजर रही है। कर्तव्य पथ पर भीष्म टैंक पहली बार दिखा। 310 टी-90, 124 टी-90 गुजर रहा है. यह भारतीय सेना की ताकत तो दिखा रहा है।
इंडोनेशिया के मार्चिंग दल ने की परेड
परेड की शुरुआत में इंडोनेशिया के मार्चिंग दस्ते ने परेड की। इस दल में 120 सदस्य शामिल हैं।
कलाकारों ने सारे जहां से अच्छा की धुन पर निकाली परेड
300 कलाकारों ने पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ सारे जहां से अच्छा...की धुन के साथ परेड की शुरुआत की।
राष्ट्रपति मुर्मू ने कर्तव्य पथ पर तिरंगा फहराया
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कर्तव्य पथ पर तिरंगा फहराया
राष्ट्रीय समर स्मारक पहुंचे पीएम मोदी
गणतंत्र दिवस समारोह से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय समर स्मारक पहुंचे और वहां वीर बलिदानियों को नमन किया। इस दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे।
राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे PM मोदी
गणतंत्र दिवस की परेड से पहले, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इंडिया गेट स्थित राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।
गणतंत्र दिवस की परेड सुबह 10.30 बजे शुरू होगी, जिसमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सलामी लेंगी. इस नजारे को देखने के लिए करीब 10 हजार विशेष मेहमानों को बुलाया किया गया है। इस मौके पर देश भर से कुल 31 झांकियां आई हैं, जिनमें 16 राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों की और 15 केंद्रीय मंत्रालयों और संगठनों की शामिल हैं। ये झांकियां कर्तव्य पथ पर चलेंगी। झांकियों का विषय 'स्वर्णिम भारत: विरासत और विकास' है।
हमारा संविधान धर्म, जात, क्षेत्र, भाषा से परे हर भारतीय का सुरक्षा कवच है: राहुल गांधी
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी है. उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, "हमारे महान स्वतंत्रता सेनानियों के न्याय, स्वाधीनता, समानता और भाईचारे के मूल्यों पर आधारित हमारा संविधान भारतीय गणतंत्र का गौरव है, धर्म, जात, क्षेत्र, भाषा से परे हर भारतीय का सुरक्षा कवच है।"उन्होंने आगे कहा कि संविधान का सम्मान और रक्षा हम सभी का कर्तव्य है। जय हिंद, जय भारत, जय संविधान।
गणतंत्र दिवस समारोह में 10हजार विशिष्ट अतिथि होंगे शामिल
इस बार का गणतंत्र दिवस समारोह बेहद खास है। इस बार पूरे भारत से गणतंत्र दिवस समारोह में 10 हजार विशिष्ट अतिथि शामिल हो रहे हैं। इनमें पैरालंपिक खिलाड़ी, बेहतर प्रदर्शन करने वाले सरपंच, हथकरघा कारीगर, वन एवं वन्यजीव संरक्षण कार्यकर्ता शामिल हैं।
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने फहराया तिरंगा
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, "मैं पूरे प्रदेश वासियों को 76वें गणतंत्र दिवस की बधाई देता हूं। आज ही के दिन 1950 में भारत ने अपना संविधान लागू करते हुए एक संप्रभु, संपन्न, लोकतांत्रिक, गणतंत्र भारत के रूप में अपनी नई यात्रा को प्रारंभ करने का निर्णय लिया था। एक लंबे संघर्ष के बाद 15 अगस्त 1947 को देश आजाद हुआ। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, सरदार वल्लभ भाई पटेल, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर, डॉ राजेंद्र प्रसाद जैसे अनेक स्वाधीनता सेनानियों ने देश की आजादी के लिए पूरी मजबूती से नेतृत्व प्रदान करते हुए ब्रिटिश हुकूमत को भारत को स्वाधीन करने के लिए बाध्य किया।"
संघ मुख्यालय में फहराया गया तिरंगा
नागपुर में संघ मुख्यालय में गणतंत्र दिवस के अवसर पर महानगर संघचालक राजेश लोया ने तिरंगा फहराया। वहीं संघ प्रमुख मोहन भागवत ने ठाणे के भिवंडी में राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
आज भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र: शिवराज सिंह चौहान
बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने देशवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी है। उन्होंने कहा, "आज भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है और पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश जनता की लगन और मेहनत के कारण सफलतापूर्वक आगे बढ़ रहा है।"
शिवराज ने आगे कहा, "जब संविधान बनाया गया था, तो इसके निर्माताओं की यह कल्पना थी कि 5 साल में एक बार चुनाव होंगे और लोकसभा और विधानसभा के चुनाव एक साथ होंगे लेकिन बाद में परिस्थितियां ऐसी बनीं कि चुनाव अलग-अलग होने लगे और आज स्थिति यह है कि देश में हर 6 महीने में चुनाव होते हैं और इसलिए अब जरूरत है कि देश में लोकसभा और विधानसभा के चुनाव एक साथ हों।"
भारतीय सेना ने देशवासियों को दी गणतंत्र दिवस की बधाई
भारतीय वायु सेना (IAF) ने सभी देशवासियों को 76वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी है। इंडियन आर्मी ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, "आइए हम देशभक्ति की भावना का सम्मान करें और अपने देश की उपलब्धियों का जश्न मनाएं। भारतीय वायुसेना आसमान की रक्षा करने और अटूट समर्पण और गर्व के साथ राष्ट्र की सेवा करने के अपने मिशन में दृढ़ है। शक्ति, वीरता और अटूट प्रतिबद्धता के साथ, हम आसमान की रक्षा करने और अपने गणतंत्र के आदर्शों को बनाए रखने की प्रतिज्ञा करते हैं।"
पीएम नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को दी बधाई
गणतंत्र दिवस के मौके पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को बधाई दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, "आज हम अपने गौरवशाली गणतंत्र की 75वीं वर्षगांठ मना रहे हैं. इस अवसर पर हम उन सभी महान विभूतियों को नमन करते हैं, जिन्होंने हमारा संविधान बनाकर यह सुनिश्चित किया कि हमारी विकास यात्रा लोकतंत्र, गरिमा और एकता पर आधारित हो।" उन्होंने आगे कहा कि यह राष्ट्रीय उत्सव हमारे संविधान के मूल्यों को संरक्षित करने के साथ ही एक सशक्त और समृद्ध भारत बनाने की दिशा में हमारे प्रयासों को और मजबूत करे, यही कामना है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply