लागू होगा नया इनकम टैक्स एक्ट, मिडिल क्लास को मिलेगी बड़ी राहत
Income Tax Act 20225: अगर आप भी हर साल इनकम टैक्स भरते हैं तो यह खबर आपके बड़े काम की है जानकारी के मुताबिक 1 अप्रैल 2026 से देश में नया इनकम टैक्स एक्ट लागू होने जा रहा है। इसके लागू होने के साथ ही कई चीजें बदल जाएंगी। सरकार पुराने इनकम टैक्स एक्ट, 1961 को हटाकर इनकम टैक्स एक्ट, 2025 लागू करेगी। मौजूदा इनकम टैक्स एक्ट 60 साल से ज्यादा पुराना है और इसमें हजारों संशोधन किये जा चुके हैं. नया इनकम टैक्स एक्ट आसान, ट्रांसपेरेंट और पूरी तरह से डिजिटल होगा। इसकी शब्दावली को आम आदमी को समझने में आसानी होगी और वे टैक्स भर सकेंगे। नए कानून का मकसद टैक्स नोटिस को कम करना, रिफंड जल्दी प्रोसेस करना और पुराने कागजी प्रोसेस को खत्म करना है। सरकार की चाहत 'फियर-फ्री' टैक्स एनवायरनमेंट बनाना है। इसमें टैक्स भरना आसान हो और विवाद लंबे मुकदमों में नहीं बदलें। पुराने कानून की भाषा काफी मुश्किल है, जिसे आम लोग नहीं समझ पाते थे। नया कानून आसान भाषा में लिखा जाएगा, इससे प्रोफेशनल्स पर निर्भरता कम होगी।
मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?
साल 2025 के बजट में दी जाने वाली राहत 2026 में भी बनी रहेगी। न्यू टैक्स रिजीम में सालाना 12 लाख रुपये तक की इनकम पर किसी तरह का टैक्स नहीं लगेगा। सैलरीड लोगों के लिए न्यू रिजीम काफी फायदेमंद है। हालांकि, न्यू रिजीम में इंश्योरेंस, होम लोन या सेविंग प्लान पर डिडक्शन नहीं मिलेगा। फिर भी, कम टैक्स और ज्यादा छूट लिमिट से सैलरीड क्लास को काफी फायदा होगा। सितंबर 2025 में जीएसटी में बड़े सुधार किये गए थे. इसके तहत करीब 375 वस्तुओं और सर्विस पर जीएसटी की दर को कम किया गया। ज्यादातर चीजों पर अब 5% या 18% स्लैब जीएसटी है। साल 2026 GST का पहला पूरा साल होगा, इसलिए इस बार किसी भी तरह रेट में बदलाव होने की उम्मीद नहीं है। फोकस डिजिटाइजेशन और चोरी रोकने पर रहेगा।
कस्टम ड्यूटी में भी बड़ा बदलाव?
साल 2025-26 बजट में कस्टम टैरिफ स्लैब महज 8 रह गए। 'फेसलेस असेसमेंट' और पूरी तरह डिजिटल प्रोसेस शुरू हो गया। इससे आयात-निर्यात में आसानी होगी, क्लियरेंस तेज होगा और भारत ग्लोबल सप्लाई चेन में पहले से मजबूत बनेगा। इससे बिजनेस कॉस्ट में गिरावट आ सकती है और कॉम्पटीशन भी बढ़ेगा। यह बदलाव टैक्स सिस्टम को आधुनिक, आसान और भरोसेमंद बनाने की दिशा में बड़ा कदम है। आम आदमी से लेकर बिजनेस तक सबको फायदा मिलेगा।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply