उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए निर्वाचक मंडल की लिस्ट तैयार, निर्वाचन आयोग ने किया ऐलान
Vice President Election: चुनाव आयोग ने 31 जुलाई को कहा कि उसने उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए निर्वाचक मंडल की अंतिम लिस्ट तैयार कर ली गई है। यह चुनाव जगदीप धनखड़ के उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा देने के कारण होने जा रहा है। भारत के उपराष्ट्रपति का चुनाव निर्वाचक मंडल द्वारा किया जाता है, जिसमें राज्यसभा के निर्वाचित और मनोनीत सदस्य और लोकसभा के निर्वाचित सदस्य भाग लेते हैं।
आयोग ने बयान जारी करते हुए कहा कि उपराष्ट्रपति चुनाव 2025 के लिए निर्वाचक मंडल की सूची तैयार कर ली गई है। अधिसूचना जारी होने की तिथि से यह सूची चुनाव आयोग के कार्यालय में बनाए गए विशेष काउंटर पर खरीदी जाने के लिए है। वहीं, बताया जा रहा कि अधिसूचना भी जल्द जारी हो सकती है।
जगदीप धनखड़ ने दिया था इस्तीफा
जगदीप धनखड़ ने 21 जुलाई को उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे दिया था, जबकि उनके कार्यकाल की समाप्ति में अभी दो साल से ज्यादा का वक्त बाकी था। उन्होंने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए 21 जुलाई को अपने इस्तीफे में कहा कि स्वास्थ्य का ध्यान रखने और चिकित्सकों की सलाह का पालन करने के लिए मैं संविधान के अनुच्छेद 67(क) के तहत भारत के उपराष्ट्रपति पद से तत्काल प्रभाव से इस्तीफा देता हूं। जिसके बाद राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मच गया था।
अगला उपराष्ट्रपति कौन होगा?
जगदीप धनखड़ के उत्तराधिकारी को लेकर तमाम कयास लगाए जा रहे हैं। संभावित नामों में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और दिल्ली के उपराज्यपाल वी. के. सक्सेना की चर्चा हो रही है। एक और नाम जो चर्चा में है वह है राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह का। धनखड़ के पद छोड़ने के बाद हरिवंश इस समय संसद के मानसून सत्र में राज्यसभा की कार्यवाही की देखरेख कर रहे हैं।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply