नरगिस की रॉड से मारकर हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार, इस वजह से लड़की को उतारा मौत के घाट
New Delhi: दिल्ली में पिछले 24 घंटे मे 2 हत्याओं के मामले सामने आए हैं। दिल्ली के पॉश इलाके मालवीय नगर में आज शु्क्रवार को दिनदहाड़े एक लड़की की लोहे की रॉड से मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मृतक छात्रा का नाम नरगिस बताया है। मौके से फरार आरोपी को पुलिस ने धर दबोचा है।
आपको बता दें कि, मालवीय नगर में दिनदहाड़े हुई हत्या में मृत्क की पहचान नरगिस के रूप में की गई है। नरगिस की उम्र करीब 25 बताई जा रही है। सिर पर लोहे की रॉड मारने से वह बुरी तरह जख्मी हो गई, जिससे उसकी वहीं मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। हालांकि कुछ ही देर में आरोपी को पकड़ लिया गया। आरोपी की पहचान संगम विहार में रहने वाले 28 वर्षीय इरफान के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज जांच शुरू कर दी है।
दक्षिणी दिल्ली के डिप्टी कमिश्नर चंदन चौधरी ने बताया कि कमला नेहरू कॉलेज में पढ़ने वाली लड़की अपने किसी दोस्त के साथ पार्क में आई थी, तभी उस पर किसी ने रॉड से हमला कर दिया। यहां यंग लड़के-लड़कियां घूमते हैं। पार्क के पास में ही अरबिंदो कॉलेज भी है। फिलहाल पुलिस यह भी पता करने की कोशिश कर रही है कि लड़की पार्क में क्या करने आई थी।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply