‘मैं काफी हैरान था’, इंफोसिस के संस्थापक नारायण मूर्ति ने इस जानी मानी एक्ट्रेस को बताया Rude
Narayana Murthy: भारत की दिग्गज आईटी कंपनी इंफोसिस के संस्थापक नारायण मूर्ति ने बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री करीना कपूर को लेकर कुछ ऐसा बोला है जिसके बाद वो सुर्खियों में आ गए हैं। दरअसल,उन्होंने बयान काफी समय पहले दिया था लेकिन उनका बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
फ्लाइट में एक साथ किया था सफर
दअसल, वीडियो में नारायण मूर्ति बता रहे हैं कि एक बार वो करीना के साथ एक फ्लाइट में सफर कर रहे थे। इस दौरान करीना ने अपने फैंस के साथ जो व्यवहार किया वो उन्हें बिल्कुल पसंद नहीं आय़ा है।वीडियो में उन्होंने बताया कि, "मैं लंदन से आ रहा था, इस वक्त फ्लाइट में करीना कपूर मेरी पास वाली सीट पर बैठी थीं। बहुत सारे लोग उनके पास आए और हैलो कहा। लेकिन करीना ने फैंस को जवाब देना की जहमत भी नहीं उठाई। ये देखकर मैं काफी हैरान था। क्योंकि अगर कोई मेरे पास आ रहा था तो मैं उससे बात जरूर कर रहा था।
सुजैन खान ने किया कमेंट
अब इस वीडियो को जाने माने मीडिया संस्थान ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया है। जिसपर ऋतिकरोशन की एक्स वाइफ सुजैन खान ने कमेंट करते हुए लिखा कि, "ठीक कहा, श्री मूर्ति..इसके साथ उन्होंने क्लैप वाली इमोजी भी बनाई.." दरअसल करीना कपूर ने एकसाथ फिल्म ‘कभी खुशी कभी गम’ और ‘मैं प्रेम की दीवानी हूं’ जैसी फिल्मों में काम किया है। खबरों के मुताबिक इस दौरान करीना कपूर एक्टर को अपना दिल दे बैठी और ऋतिक भी उन्हें पसंद करने लगे थे। हालांकि दोनों में से कभी ने भी इसपर कभी खुलकर बात नहीं की।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply