Telangana Elections 2023: ‘200 यूनिट बिजली मुफ्त कर देंगे’, तेलंगाना में राहुल गांधी का बड़ा ऐलान
Telangana Elections 2023: तेलंगाना में आगामी 30 नवंबर को विधानसभा चुनाव होने वाले हैं जिसको लेकर सभी पार्टियां तैयारियों में जुटी हैं। इसी सिलसिले में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी भी तेलंगाना के दौरे पर हैं। इस दौरान राहुल गांधी ने जनसभा तो संबोधित किया। जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा, हमने तेलंगाना का सपना देखा था।
सपना था कि तेलंगाना की जनता इस प्रदेश में राज करे।लेकिन...पिछले 10साल में तेलंगाना की जनता का नहीं सिर्फ एक परिवार का यहां राज है।यह परिवार मुख्यमंत्री का है।राहुल गांधी ने कहा, KCR पहले मुख्यमंत्री पद को BYE-BYE बोलेंगे, फिर इनसे जनता से लूटे गए पैसे पर सवाल पूछा जाएगा।
बीजेपी पर बोला हमला
जितना पैसा KCR ने तेलंगाना की जनता से लूटा है, उतना पैसा कांग्रेस पार्टी आपकी जेब में वापस डालने जा रही है। इस दौरान राहुल गांधी ने एक बड़ा ऐलान भी कर दिया कांग्रेस नेता ने कहा, ‘यहां सरकार बनने पर 200 यूनिट बिजली मुफ्त कर देंगे।’बीजेपी पर हमला बोलते हुए राहुल गांधी ने कहा, ‘हम पूरे देश में BJP का टायर पंचर करने जा रहे हैं।
पीएम मोदी पर साधा निशाना
पहले हम तेलंगाना, मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में जीतेंगे, फिर 2024में हम देश में जीतेंगे।BJP के नेता यहां आकर कहते हैं कि हम OBC मुख्यमंत्री बनाएंगे।अरे भई! यहां आपको 2% वोट मिलेगा, मुख्यमंत्री कैसे बनाओगे?पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कांग्रेस नेता ने कहा, ‘मैं नरेंद्र मोदी नहीं हूं। जब वादा करता हूं तो उसे पूरा करके दिखाता हूं।‘ नरेंद्र मोदी ने कहा था- 15लाख रुपए हर बैंक खाते में डालूंगा। आपके खाते में एक रुपया नहीं आया और अडानी के बैंक खाते में लाखों-करोड़ रुपए चले गए।‘
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply