xAI: Elon Musk ने लॉन्च की नई AI कंपनी, ChatGPT और Google Bard को देगी टक्कर
xAI Launch: ओपन एआई का चैट जीपीटी लॉन्च होने के बाद से ही सुर्खियों में छाया हुआ है। चैट जीपीटी को टक्कर देने के लिए कई AI टूल्स आ चुके हैं। अब इस रेस में दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क का भी नाम शामिल हो गया है। मस्क ने xAI की शुरुआत की है। ये एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंपनी है जिसका मकसद चैट जीपीटी जैसा टूल बनाना है। मस्क की इस कंपनी का उद्देश्य "दुनिया की वास्तविक प्रकृति को समझना है।एलन मस्क ने अप्रैल में ट्रुथ जीपीटी लॉन्च करने की बात कही थी को एकदम सच बताता हो और दुनिया की वास्तविक प्रकृति को समझता होऔर अब मस्क ने लॉन्च कर दिया है।
मस्क ने xAI वेबसाइट को लॉन्च करते हुए बताया गया कि टीम को मस्क लीड करेंगे और इसमें ऐसे अधिकारी शामिल हैं जिन्होंने AI के क्षेत्र में अग्रणी कंपनियों में काम किया है जैसे कि Google की DeepMind, Microsoft Corp. Tesla Inc.और टोरंटो विश्वविद्यालय जैसे शैक्षणिक संस्थान के प्रोफेसर। मस्क की टीम में 2ऐसे व्यक्ति शामिल हैं जिन्होंने AI के गॉडफादर जेफ्री हिंटन के अधीन पढ़ाई की है।
मस्क के स्टार्टअप ने टोरंटो विश्वविद्यालय के दो प्रोफेसर, गुओदोंग झांग और जिमी बा को टीम में जोड़ा है जो एक सहायक प्रोफेसर के रूप में काम कर रहे हैं। नए स्टार्टअप के बाद 52वर्षीय मस्क अब छह कंपनियों की देखरेख करते हैं जिसमें टेस्ला, स्पेसएक्स, ट्विटर, न्यूरालिंक, बोरिंग कंपनी और अब एक्सएआई शामिल है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply