चाय नाश्ता...रामायण और गीता, तिहाड़ जेल में कैसी रहेगी सीएम केजरीवाल की दिनचर्या?
CM Kejriwal Arrest: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की ईडी कस्टडी आज खत्म हो गई। एजेंसी उनको लेकर कोर्ट पहुंच गई है और बेंच के सामने पेश किया। इस दौरान ईडी ने सीएम केजरीवाल की 15 दिन की न्यायिक हिरासत मांगी। जिसे कोर्ट ने मान लिया है। इस दौरान उन्होंने रामायण, महाभारत, गीता और पत्रकार नीरजा चौधरी की लिखित हाऊ प्राइम मिनिस्टर डिसाइड किताब पढ़ने के लिए मांगी है। तिहाड़ जेल में अरविंद केजरीवाल को लेकर तैयारियां शुरू हो गई है।
खबर है कि जेल नम्बर 5 को सेनिटाइज किया गया है।, तिहाड़ जेल में कुल 9 जेल है जिसमें करीब 12 हजार कैदी हैं। कुछ दिनों पहले आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह को 2 नंबर जेल से 5 नंबर के जेल में डाला गया था। मनीष सिसोदिया को 1 नंबर जेल में रखा गया है। सत्येंद्र जैन को 7 नंबर जेल में रखा गया है। इस जेल में ईडी और सीबीआई से संबंधित कैदियों को रखा जाता है।
सुबह खोल दिया जाता है बैरक
सुबह सूरज निकलते ही जेल कैदियों की सेल और बैरक खोल दिए जाते हैं। सुबह करीब 6.30 बजे नाश्ते में चाय और ब्रेड दिया जाता है। नहाने के बाद कैदी को अगर कोर्ट जाना हो या फिर मुलाकात करनी हो तो उसके लिए तैयार होता है। फिर 10.30 और 11 बजे के करीब एक दाल, सब्जी और 5 रोटी, जिस कैदी को रोटी नहीं खानी है वो चावल ले सकता है। उसके बाद दोपहर 12 से 3 बजे तक बंद कर दिया जाता है। इसके बाद दोपहर 3 बजे कैदियों को खोल दिया जाता है इसके बाद 3.30 बजे चाय और 2 बिस्किट दी जाती है। फिर शाम में 4 बजे के आसपास अगर कोई वकील मिलना चाहे तो मिल सकता है।
मनोरंजन के लिए टीवी होता है मौजूद
शाम में 5.30 बजे रात का खाना दिया जाता है। इसमें 1 दाल , सब्जी 5 रोटी, जो रोटी ना ले उसके लिए चावल शामिल होता है। 6.30 या 7.00 बजे जब सूरज ढल जाता है तो सभी कैदियों को सेल में बंद कर दिया जाता है। सुबह 5 बजे से रात 11 बजे तक कैदी चाहे तो टीवी भी देख सकते हैं। इसमें 18 से 20 चैनल देखे जा सकते हैं।इसमें न्यूज, मनोरंजन, खेल आदि के चैनल शामिल होते हैं। अगर किसी को जेल में कोई शारीरिक दिक्कत होती है तो हर समय डॉक्टर भी मौजूद रहते हैं।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply