न्यूजीलैंड में सिख परेड का चर्च के सदस्यों ने किया विरोध, कहा- ये भारत नहीं है
New Zealand Protest: न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में शनिवार, 20 दिसंबर को सिख समुदाय द्वारा निकाली गई वार्षिक नागर कीर्तन परेड के दौरान उस वक्त विवाद बढ़ गया, जब कुछ स्थानीय लोगों ने कीर्तन परेड का विरोध किया। ये परेड गुरु नानक जयंती के मौके पर आयोजित की गई थी। परेड के लौटते समय डेस्टिनी चर्च से जुड़े समूह "ट्रू पैट्रियट्स ऑफ न्यूजीलैंड" के सदस्य सड़क पर खड़े हो गए और उन्होंने हाका प्रदर्शन शुरू कर दिया।
बैनर लेकर किया विरोध
हाका प्रदर्शनकारियों के पीछे काले रंग का एक बैनर लहराया जा रहा था, जिस पर लिखा था कि ये न्यूजीलैंड है, भारत नहीं। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा गया कि प्रदर्शनकारी सड़क के एक तरफ हाका कर रहे थे, जबकि नागर कीर्तन में शामिल सिख समुदाय के लोग कुछ दूरी पर खड़े थे।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस कीर्तन परेड के लिए ऑकलैंड काउंसिल से पहले ही अनुमति ली गई थी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू किया। इसके बाद परेड को सुरक्षित रूप से आगे बढ़ने दिया गया। पुलिस ने बताया कि घटना के दौरान किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई।
फ्री स्पीच यूनियन की आलोचना
फ्री स्पीच यूनियन ने भी इस घटना की आलोचना की। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, फ्री स्पीच यूनियन के कार्यकारी प्रमुख जिलीन हीथर ने कहा कि परेड, भाषण या समुदायों के बोलने और जुड़ने की आजादी के अधिकार का इस्तेमाल करने में फिजिकली दखल देना एक लाइन पार करना है। जब 50 लोग नगर कीर्तन जुलूस को रोकने के लिए बैरियर बनाते हैं तो यह काउंटर-प्रोटेस्ट नहीं है। ये रुकावट है जो दूसरों की कानूनी बात को रोकती है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply