इजरायली सेना को भारत का गलत नक्शा दिखाना पड़ा महंगा, जानिए क्या है पूरा मामला?
Wrong Map of India: इजरायली रक्षा बलों (IDF) द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर 13 जून को शेयर किए गए भारत का एक नक्शा जिसमे जम्मू-कश्मीर को पाकिस्तान का हिस्सा और अरुणाचल प्रदेश को चीन का हिस्सा दिखाया गया था। साथ ही उत्तर-पूर्वी क्षेत्र को नेपाल से जोड़ा गया। इजरायली की इस गलती ने भारत को नाराज कर दिया। जिसके बाद IDF को सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी पड़ी।
क्या है पूरा मामला?
IDF ने यह नक्शा ईरान की मिसाइलों की मारक क्षमता को दर्शाने के लिए पोस्ट किया था। जिसमें भारत सहित 15 देशों को संभावित निशाने पर बताया गया। पोस्ट में लिखा था "ईरान एक वैश्विक खतरा है। इजरायल उसका अंतिम लक्ष्य नहीं है। यह तो केवल शुरुआत है।" लेकिन नक्शे में भारत की सीमाओं की गलत दिखाना तुरंत ध्यान आकर्षित किया। और भारत ने इसे संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता पर सवाल उठाने वाला बताया। सोशल मीडिया पर यूजर्स ने IDF की कड़ी आलोचना की। IDF को तुरंत इसे हटाकर सही नक्शा पोस्ट करना चाहिए। विवाद बढ़ता देख IDF ने 90 मिनट बाद जवाबी पोस्ट में कहा यह नक्शा सीमाओं को सटीक रूप से नहीं दर्शाता। किसी भी ठेस के लिए हम क्षमा चाहते हैं। भारत में इजरायली राजदूत ने भी सफाई दी और इस खराब को इन्फोग्राफिक करार देते हुए कहा कि इसे ठीक करने के लिए कदम उठाए गए हैं।
भारत सरकार की चुप्पी
भारत सरकार ने इस मामले पर अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है। लेकिन भारत ने बार-बार स्पष्ट किया है कि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख, जिनके कुछ हिस्सों पर पाकिस्तान और चीन का अवैध कब्जा है। देश के अभिन्न अंग हैं। यह पहली बार नहीं है जब इजरायल ने भारत का गलत नक्शा दिखाया हो। अक्टूबर 2024 में भी IDF की वेबसाइट पर जम्मू-कश्मीर को गलत तरीके से पाकिस्तान का हिस्सा दिखाने वाला नक्शा अपलोड किया गया था। उस समय भी सोशल मीडिया पर विरोध के बाद नक्शा हटाया गया और इजरायली राजदूत रूवेन अजार ने इसे संपादकीय गलती बताया था।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply