Share Market: 2 दिन बाद बाजार में हरियाली, सेंसेक्स 132 अंक चढ़ा, मेटल स्टॉक्स में सबसे ज्यादा खरीदारी
Share Market LIVE: शेयर बाजार में कारोबारी हफ्ते के पहले दिन तेजी है। अच्छे ग्लोबल संकेतों के चलते बाजार के प्रमुख इंडेक्स हरे निशान में खुला है। BSE सेंसेक्स 65000 के पार पहुंच गया है। निफ्टी भी 19300 के पार ट्रेड कर रहा है। बाजार की मजबूती में मेटल स्टॉक्स में सबसे ज्यादा खरीदारी है।वहीं इससे पहले भारतीय बाजारों में 25 अगस्त को लगातार दूसरे दिन गिरावट दर्ज की गई थी। BSE सेंसेक्स 265 अंक नीचे 64,886 पर बंद हुआ था।
निफ्टी के टॉप गेनर्स एंड लूजर्स
वहीं आज निफ्टी के टॉप गेनर की लिस्ट में सिप्ला, जियोफिन, बीपीसीएल, एलटी, सन फार्मा, एमएंडएम, मारुति, पावर ग्रिड, एचडीएफसी बैंक, कोल इंडिया, यूपीएल, अल्ट्राटेक सीमेंट, बजाज-ऑटो, ग्रासिम, ओएनजीसी, अपोलो अस्पताल, हीरो मोटोकॉर्प, एसबीआई लाइफ, डॉ रेड्डी रहे है।
साथ ही निफ्टी के टॉप लूजर्स की लिस्ट में अदानी एंटरप्राइजेज, बजाज फाइनेंस, अदानी पोर्ट्स, बजाज फिनसर्व, ब्रिटानिया, भारती एयरटेल, टेकएम, नेस्ले, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईसीआईसीआई बैंक, एलटीआईएम, टाइटन, एचसीएल टेक, एचडीएफसी लाइफ, टीसीएस, एशियन पेंट, रिलायंस, विप्रो, इंफी है।
एशियाई शेयर बाजार में भी तेजी
सोमवार को एशियाई शेयर बाजारों में मजबूती देखने को मिली। इसकी वजह ये है कि चीन ने अपनी कमजोर पड़ती अर्थव्यवस्था को संभालने के लिए कुछ नए कदम उठाए हैं। हालांकि, अमेरिकी जॉब डेटा और महंगाई दर से जुड़े डेटा से पहले निवेशकों ने थोड़ा सतर्क रुख बनाए रखा।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply