कौन हैं शबाना महमूद, जिन्हें दिया गया यूके में गृह मंत्री का पद?

Uk Politics: यूनाइटेड किंगडम की सरकार में बड़ा बदलाव हुआ है। यहां पर टैक्स विवाद में फंसी उपप्रधानमंत्री एंजेला रेनर के इस्तीफे के बाद कैबिनेट में बदलाव किया गया। जहां डेविड लैमी को यूके का नया उपप्रधानमंत्री बनाया गया है। वहीं पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर से ताल्लुक रखने वाली शबाना महमूद को नया होम सेक्रेटरी बनाया गया है। डेविड लैमी पहले विदेश मंत्री थे लेकिन अब उनकी जगह गृह मंत्री यवेटे कूपर को विदेश मंत्री की जगह दे दी गई है। आइए जानते हैं कि शबाना महमूद कौन है?
गृह मंत्री बनना एक ऐतिहासिक पल
शबाना महमूद का यूके में गृह मंत्री बनना ऐतिहासिक है। उनके हाथों में इमिग्रेशन, पुलिस व्यवस्था और राष्ट्रीय सुरक्षा की जिम्मेदारी दी गई है। एक तरफ तो कई लोग इसे यूके के समाज में विविधता के लिए एक मील का पत्थर बता रहे हैं, वहीं कई लोग ऐसे भी हैं जो उनके मूल जड़ और मुखर फिलिस्तीन समर्थक रुख को लेकर उनकी नियुक्ति की आलोचना भी कर रहे हैं।
कौन है शबाना महमूद?
उनके माता-पिता जुबैदा और महमूद अहमद पाकिस्तान के कब्जे वाले मीरपुर से तालुक्क रखते थे। शबाना महमूद का जन्म 1980 में यूके बर्मिंघम में हुआ था और वह 1981 से 1986 तक ताइफ, सऊदी अरब में रहीं, जहां उनके पिता एक सिविल इंजीनियर के रूप में काम कर रहे थे। उसके बाद, उनका पालन-पोषण बर्मिंघम में हुआ, जहां उनकी मां एक किराने की दुकान में काम करती थीं, जिसे परिवार ने इंग्लैंड लौटने के बाद खरीदा था। उनके पिता स्थानीय लेबर पार्टी के अध्यक्ष बने और एक किशोर के रूप में, शबाना ने स्थानीय चुनावों में प्रचार में पिता की मदद की।
शबाना बनी थीं पहली मुस्लिम सांसद
महमूद ने 2002 में ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के लिंकन कॉलेज से ग्रेजुएशन किया। स्कॉलरशिप पाने के बाद 2003 में इन्स ऑफ कोर्ट स्कूल ऑफ लॉ में बार वोकेशनल कोर्स पूरा किया। एक बैरिस्टर के रूप में, उनकी विशेषज्ञता पेशेवर क्षतिपूर्ति में है। बाद में वह पिता की तरह ही राजनीति में आईं। शबाना महमूद 2010 में यास्मीन कुरेशी और रुशनारा अली के साथ निर्वाचित होकर संयुक्त रूप से ब्रिटेन की पहली महिला मुस्लिम सांसद बनी थीं।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular


Leave a Reply