Vladimir Putin: रूस के राष्ट्रपति पुतिन को आया हार्ट अटैक, आवास में फर्श पर गिरे मिले
Vladimir Putin: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को लेकर सनसनीखेज मामला सामने आया है। दरअसल, पुतिन को हार्ट अटैक आने की खबर है। इस खबर को टेलीग्राम ग्रुप जनरल एसवीआर ने शेयर किया है। इस संगठन ने दावा किया है कि यह रूस में रिटायर खुफिया अधिकारियों और क्रेमिलन के अधिकारियों से जानकारी निकालते हैं। दावे के अनुसार, रविवार शाम को जिस समय पुतिन अपने बेडरूम में थे, उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया था।
टेलीग्राम चैनल जनरल एसवीआर की तरफ से दावा किया गया कि हाल ही में पुतिन जिन कार्यक्रमों में शामिल हुए थे उसमें उनके विदेशी दौरे भी शामिल हैं। इसमें उनके बॉडी डबल या डबल्सकी मौजूद थे। टेलीग्राम चैनल के अनुसार, इस समय पुतिन अपने आधिकारिक निवास में एक स्पेशन इनटेंसिव केयर यूनिट में हैं। कार्डियक अरेस्ट के बाद उन्हें यहीं पर लाया गया था।
शोर सुनकर अधिकारी कमरे में आए
जनरल एसवीआर टेलीग्राम ग्रुप ने अपने लेख में लिखा कि, 'संभव है जब राष्ट्रपति पुतिन गिरे तो मेज पर रखे बतर्नों पर हाथ लगा होगा और उसकी शोर सुनकर ही सुरक्षा अधिकारी कमरे में आए।' टेलीग्राम ग्रुप ने आगे लिखा , "जब पुतिन फर्श पर गिरे हुए थे उनकी आंखे पलटी हुई थी।"बगल के कमरे से राष्ट्रपति पुतिन के डॉक्टर को बुलाया गया।
उपचार के बाद आया होश
तुरंत उपचार मिलने के बाद पुतिन को होश आया। इसके बाद पुतिन को एक दूसरे कमरे में ले जाया गया जहां स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध थीं। वहीं दूसरी तरफ, इस दावे पर क्रेमलिन की ओर से अभी कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। लेकिन रूस के अधिकारियों की तरफ से पहले भी कई बार इस बात से दृढ़ता से इनकार किया जा चुका है कि 71 साल के पुतिन स्वास्थ्य समस्याओं से पीड़ित हैं।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply