HARYANA NEWS: मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने संजीवनी स्वास्थ्य सेवाओं के लाभार्थियों से किया संवाद, कहा- हरियाणा सरकार ने यह सेवा पूरी तरह से मुफ्त रखी है
चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने संजीवनी स्वास्थ्य सेवा के लाभार्थियों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कोविड-19महामारी के दौरान घर से बाहर निकलना था जोखिमपुर,ऐसे समय में घर बैठे चिकित्सा परामर्श लेकर उपचार करवाने के लिए ई-संजीवनी सेवा कारगर साबित हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डिजिटल इंडिया के विजन के अनुरूप नवंबर 2019में ई-संजीवनी सेवा शुरू हुई।
सीएम मनोहर लाल ने कहा कि ई-संजीवनी इस बात का प्रमाण की भारत में डिजिटल स्वास्थ्य युग आया। हरियाणा में इसकी शुरुआत 1मई 2020को हुई,वर्तमान समय में भागदौड़ की जिंदगी और डॉक्टर के पास मरीजों की लाइन को देखते हुए हमारी सरकार ने ई-संजीवनी को मजबूत करने का बीड़ा उठाया।टेलीपरामर्श के दौरान यदि डॉक्टर को लगता है कि आपको अधिक जांच के लिए अस्पताल ही जाने की जरूरत है तो वह बता देता है। लैपटॉप, कंप्यूटर या इंटरनेट के साथ एंड्रॉयड स्मार्टफोन द्वारा वीडियो कॉल या लाइव चैट के माध्यम से इसकी सेवाएं प्राप्त की जा सकती है।
हरियाणा सरकार ने यह सेवा पूरी तरह से मुफ्त रखी है
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि हरियाणा सरकार ने यह सेवा पूरी तरह से मुफ्त रखी है। राज्य में ई-संजीवनी ओपीडी की सेवाएं 16अगस्त 2021से 24घंटे उपलब्ध कराई जा रही है। पिछले वित्त वर्ष 2022-23में इस संजीवनी ओपीडी के माध्यम से कुल 1लाख 2हजार परामर्श दिए गए। उन्होंने ई-संजीवनी ओपीडी चला रहे सभी डॉक्टरों को बधाई जिनकी कर्तव्य निष्ठा के चलते हैं इस सेवा को सुशासन पुरस्कार 2020-21मिला।
हर जिला सचिवालय में एक टेलीकंसलटेंट हब स्थापित किया
मनोहर लाल ने कहा कि प्रदेश सरकार ने हर जिला सचिवालय में एक टेलीकंसलटेंट हब स्थापित किया। पीजीआई चंडीगढ़ की साझेदारी से एक स्पेशलिस्ट हब और एक और सुपर स्पेशलिटी हब हमारी सरकार ने शुरू किया। इस टेली परामर्श सेवा को राज्य के सभी जिलों से जोड़ा गया ,जिसके माध्यम से अब तक 2लाख 50हजार टेली परामर्श प्राप्त हुए। इनमें से 50फीसदी परामर्श पीजीआई चंडीगढ़ के विशेषज्ञ डॉक्टर द्वारा मिला।पिछले 1वर्ष की अवधि में वीडियो कॉल या लाइव चैट की मात्रा प्रतिदिन 13कॉल से बढ़कर 500कॉल प्रतिदिन हुई।
आयुष्मान योजना हरियाणा सरकार ने शुरू की
सीएम मनोहर लाल ने कहा कि प्रधानमंत्री जन आरोग्य आयुष्मान भारत योजना का विस्तार करते हुए चिरायु आयुष्मान योजना हरियाणा सरकार ने शुरू की। इसमें 180000रुपए तक वार्षिक आय वाले परिवारों को ₹500000वार्षिक का स्वास्थ्य कवर मिलता है। 3लाख तक के परिवार भी ₹1500के वार्षिक प्रीमियम के साथ शामिल किए गए। हरियाणा में 5मेडिकल कॉलेज थे, जो आज के वक्त में 14मेडिकल कॉलेज, जो आने वाले वक्त में 25होंगे।
बढ़ाई गई मेडिकल सीट
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि मेडिकल की सीट की संख्या 3500तक करने का लक्ष्यहै। प्रदेश में अब तक 86लाख चिरायु कार्ड बनाए गए इस योजना के तहत 850000मरीज के इलाज के लिए दिए क्लेम जा चुके हैं। प्रदेश में अंत्योदय परिवारों के स्वास्थ्य जांच के लिए निरोगी हरियाणा योजना शुरू की गई।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply