ऋषिकेश AIIMS ने मजदूरों के सेहत को लेकर दिया ताजा अपडेट, बताया कब जाएंगें घर
Uttarkashi Tunnel Rescue: 17 दिनों तक टनल में फंसे 41 मजदूरों को मंगलवार को सकुशल बाहर निकाल लिया गया। फिलहाल मजदूरों का ऋषिकेश के एम्स में स्वास्थ्य जांच चल रहा है और कयास लगाए जा रहे हैं कि आज उन्हें घर वापस भेजा जा सकता है। अस्पताल ने जानकारी देते हुए बताया कि सभी कर्मचारी ठीक हैं और उनकी प्रारंभिक जांच चल रही है।
ऋषिकेश के एम्स के कार्यकारी निदेशक और सीईओ प्रोफेसर मीनू सिंह ने बताया कि वे बिल्कुल सामान्य हैं, मैं उन्हें मरीज़ भी नहीं कहूंगी। वे बिल्कुल सामान्य महसूस कर रहे हैं, वे बहुत सामान्य व्यवहार कर रहे हैं। उनका बीपी, ऑक्सीजनेशन- सब कुछ सामान्य है। हमने केवल उनके इलेक्ट्रोलाइट्स और उनके अन्य रक्त पैरामीटर देखने के लिए कुछ जांच की हैं। इसकी रिपोर्ट जल्द ही आएगी और हम उनका ईसीजी भी करेंगे।
ये एक बुनियादी जांच
यह देखने के लिए कि क्या हृदय पर कोई प्रभाव पड़ा है।’डॉ. मीनू सिंह ने कहा कि, ‘ये बहुत ही बुनियादी जांच हैं, जो हमें करनी होंगी। हम एक बुनियादी मनोवैज्ञानिक मूल्यांकन भी करेंगे ताकि हम बाद में इसका पालन कर सकें कि क्या इस घटना का उन पर कोई दीर्घकालिक प्रभाव पड़ सकता है।’
मंगलवार को मिली सफलता
गौरतलब है कि टनल में फंसे 41 मजदूरों को बाहर निकालने में रेस्क्यू टीम ने दिन रात एक कर दी थी और उनके अथक प्रयास के बाद मंगलवार को उन्हें बाहर निकाला जा सका। जिसके बाद थोड़ी देर तक उन्हें इसके नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में रखकर उन्हें आगे की जांच के लिए एम्स ऋषिकेश में लाया गया था।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply