Bank Fraud: धोखाधड़ी का आया हैरतअंगेज मामला, 1200 बैंक अकाउंट्स के जरिये किया गया करोड़ों रुपये का फ्रॉड
Bank Fraud: आजकल स्कैमर्स अलग अलग तरीके से लोगों के साथ फ्रॉड कर रहे हैं। हर रोज एक नए तरीके का फ्रॉड सामने आ रहा है इसी बीच बेंगलुरु से एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है जहां तकरीबन 1200 लोगों के बैक खातों के जरिए धोखाधड़ी की गई है। जिस गिरोह ने फ्रॉड किया है वो कानपुर का है। ये गिरोह लोगों के सेविंग बैंक अकाउंट को किराए पर लेकर फ्रॉड करते थे।
दरअसल, थाना कोहना में बेंगलुरु सिटी थाना विद्यारण्य से फोन आया जिसपर जानकारी मिली कि वहां रहने वाली एक महिला के साथ 4,24,000 का फ्रॉड ओटीपी पूछ कर किया गया। फिर बेंगलुरु की पुलिस कानपुर पहुंची तो उसने दोनों अभियुक्त से पूछताछ की और उन्हें बेंगलुरु लेकर रवाना हो गई।
अलग अलग खातों किया गया ट्रांसफर
इसके साथ ही पुलिस को सूचना मिली कि 17 नवंबर को हालसी रोड स्थित आईसीआईसीआई बैंक में एक चालू अकाउंट में एक करोड़ 20लाख रुपए आए है। इसमें एक करोड़ 20लाख रुपए में से एक करोड़ 11लाख रुपए अलग-अलग खातों में ट्रांसफर किया गया। इस सूचना पर थाना कोहना की पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने संयुक्त रूप से जांच शुरू की।
आरोपियों को हिरासत में लिया गया
दो अभियुक्तों जिनमे शुभम तिवारी और शिवम यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। जिसमें खुलासा हुआ कि ये लोग बैंक खाता धारकों से जालसाजी कर उनसे ओटीपी पिन पूछ कर फ्रॉड करते हैं। फ्रॉड करने वाले लोगों के सेविंग बैंक अकाउंट को किराए पर लेते थे। फिर वो फ्रॉड की रकम इन एकाउंट्स में ट्रांसफर करते थे। जिसके बाद फ्रॉड करने वाले जिनके अकाउंट में पैसे भेजते थे, रकम का कुछ हिस्सा उन्हें भी दे देते थे।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply