कब लगेगा साल का अंतिम सूर्य ग्रहण? 4 घंटे तक छाया रहेगा अंधेरा
Solar Eclipse 2025: हिंदू धर्म में सूर्य ग्रहण का एक खास महत्व होता है। इसे कई लोग पवित्र और प्रभावशाली भी मानते हैं। इस साल 21 सितंबर 2025 को साल का आखिरी सूर्य ग्रहण लगने वाला है। इस सूर्य ग्रहण का प्रभाव राशियों के साथ-साथ प्रकृति पर भी पड़ने वाला है। यह ऐसा समय होता है जब किसी भी प्रकार का शुभ काम नहीं किया जाता है। साथ ही खानपान से जुड़ी सावधानियां भी बरती जाती हैं। वहीं, इस दौरान जप करना शुभ माना जाता है। इस साल का पहला सूर्य ग्रहण होली में लग चुका है और दूसरा सूर्य ग्रहण जल्द ही लगने वाला है, जो काफी महत्वपूर्ण है।
कितने बजे लगेगा सूर्य ग्रहण?
साल के अंतिम सूर्य ग्रहण को खंडग्रास सूर्य ग्रहण भी कहा जाता है। 21 सितंबर को लगने वाला ये सूर्य ग्रहण भारतीय समय के अनुसार, रात 10 बजकर 59 मिनट से आधी रात लगभग 3 बजकर 23 मिनट तक रहेगा। इस ग्रहण का मध्य रात 1 बजकर 11 मिनट होगा। इस सूर्य ग्रहण का समय लगभग 4 घंटे 24 मिनट रहने वाला है। बता दें कि ये ग्रहण रात के समय लगने वाला है, इसलिए ये भारत में नजर नहीं आएगा।
क्या सूतक काल रहेगा मान्य?
शास्त्रों की मानें तो सूर्य ग्रहण के 12 घंटे पहले से राहु की छाया सूर्य पर पड़ जाती है, जो ग्रहण समाप्त होने के साथ खत्म होती है। इस दौरान किसी भी प्रकार का शुभ काम नहीं किया जाता है। इसके साथ ही मंदिरों के कपाट भी बंद हो जाते हैं। साल का ये अंतिम सूर्य ग्रहण रात को लगने जा रहा है। इस वजह से सूतक काल नहीं माना जाएगा।
इस दिन लगेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण
वहीं, 2 अगस्त 2027 को पूर्ण सूर्य ग्रहण लगने वाला है, जिसका समय लगभग 6 मिनट 22 सेकंड तक का होगा। टाइम एंड डेट की रिपोर्ट के अनुसार, भारत में ये आंशिक सूर्य ग्रहण 2 अगस्त को दोपहर 1 बजे शुरू होगा, जो शाम के लगभग 6 बजे समाप्त होगा। स्पेस डॉट कॉम के अनुसार, ऐसा सूर्य ग्रहण साल 2009 के बाद से 2027 में नजर आने वाला है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply