Ramadan 2024: कब से शुरू हो रहा रमजान ? जानें रोजा के दौरान किन बातों का रखें ख्याल
Ramadan 2024: रमजान का पाक महीना शुरू हो रहा है। 11 या 12 मार्च से रमजान शुरू हो रहा है। ये महीना मुस्लिम के लिए सबसे पवित्र और खास माना जाता है। अगर भारत में 10 मार्च को चांद दिखाई देता है तो पहला रोजा 11 मार्च को रखा जाएगा लेकिन अगर ऐसा नहीं होता है तो 12 मार्च से रमजान का पहला रोजा रखा जाएगा।
आम तौर पर सऊदी अरब में चांद दिखने के एक दिन बाद भारत में चांद नजर आता है। यही वजह है कि अक्सर भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश में रमजान का पहला रोजा सऊदी अरब के पहले रोजे के एक दिन बाद शुरू होता है। चांद दिखने के अगले दिन से ही रमजान का पवित्र महीना शुरू हो जाता है।
इन बातों का रखें ख्याल
- इस दौरान लोग एक महीने तक सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त तक बिना पानी और खाने के रोजा रखते हैं। कई लोग रोजा में बीमार भी पड़ जाते हैं। दरअसल, रोजे के दौरान ऊर्जा की कमी होने लगती है। रोजा के दौरान पानी पीने की मनाही होती है ऐसे में सेहरी में भरपूर मात्रा में पानी पीना चाहिए। जिससे शरीर में ऊर्जा बनी रहे। इसके साथ ही रोजा खोलते समय भी भरपूर मात्रा में पानी पीना चाहिए।
- इसके साथ ही सेहरी के दौरान प्रोटीन,कार्बोहाइड्रेट और फाइबर से युक्त खाद्य पदार्थ का सेवनकरना चाहिए। जिससेपूरे दिन आप एनर्जेटिक महसूस कर सकते हैं। कोशिश करनी चाहिए कि सुबह सहरी के वक्त आप नारियल पानी,दही, सलाद और फल का सेवन करें।
- जब रोजा खोलते है हैं तब आप ग्लूकोज , नमक चीनी वाला पानी या नारियल जूस जैसी चीजों का सेवन कर सकते हैं। जिससे आपको एनर्जी मिलती है।
- रोजे में आप पूरे दिन पानी नहीं पीते हैं ऐसे में आपको धूप में जाने से भी बचना चाहिए ऐसा इसलिए क्योंकि धूप में जाने से डिहाइड्रेशन की समस्या बढ़ सकती है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply