‘…जनता ही भगवान होती है’ राजस्थान में प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी पर कसा तंज
टोंक: राजस्थान के टोंक में प्रियंका गांधी ने एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि इंदिरा रसोई योजना हो या चिरंजीवी योजना, ये सभी योजनाएं इसलिए संभव हैं क्योंकि सरकार का पैसा जनता का है। जिस सरकार की नियत ठीक होगी वो आपके फायदे के लिए खर्च करेगी। राजस्थान कांग्रेस की सरकार ऐसी ही सरकार है।
प्रियंका गांधी ने कहा कि जब PM मोदी अपने धनवान मित्रों को सरकार की सारी कंपनियां सौंप देते हैं, तो सबसे ज्यादा नुकसान जनता उठाती है। आज राजस्थान में पुरानी पेंशन मिल रही है। उन्होंने कहा कि इंदिरा रसोई योजना, स्मार्टफोन योजना, चिरंजीवी जैसी लाभकारी योजनाएं राज्य में चल रही हैं। जिस सरकार की नियत सही होती है, वो जनता की भलाई के लिए पैसा खर्च करती है, जैसा गहलोत जी की सरकार कर रही है।
लोकतंत्र में जनता ही भगवान होती है
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने केहा कि लोकतंत्र में जनता ही भगवान होती है। जनता सर्वोपरि है। यही हमारे देश की राजनीतिक परम्परा रही है। गांधी जी कहते थे कि जब तक हम इस देश के हर इंसान की आंखों के आंसू नहीं पोछ देते, हमारा काम पूरा नहीं हुआ। आज राजस्थान सरकार भी गांधी जी की दिखाई राह पर आगे बढ़ रही है।
'जनता जनार्दन है'
टोंक में प्रियंका गांधी ने कहा कि जब हम कहते हैं कि 'जनता जनार्दन है', तो इस बात को समझना जनता और नेता दोनों के लिए जरूरी है। जब सत्ता मिल जाती है तो महत्वाकांक्षाएं आगे हो जाती हैं और वो भूल जाते हैं कि हमें सत्ता में लाया कौन?लेकिन जनता को हमेशा ये बात याद रखनी चाहिए कि सत्ता देने वाले आप हैं।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply