MP की तर्ज पर हरियाणा में हो सकते हैं सिलेंडर के दाम कम, भाजपा नेता ने कही बड़ी बात
भिवानी: हरियाणा के भिवानी स्थित बिट्स इंटरनेशनल कॉलेज में भाजपा द्वारा अल्पकालीन विस्तारक प्रशिक्षण कार्यशाला यानी आज रविवार और कल सोमवार तक आयोजित की जा रही है। जिसमें भिवानी महेंगढ़ सांसद, विधायक, पार्टी पदाधिकारियों, सन्गठन कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया और बूथ स्तर से पार्टी सन्गठन को मजबूत बनाने बारे विस्तार से चर्चा की गई। इसी कड़ी में पूर्व शिक्षा मंत्री ने भी कार्यशाला में शिरकत की। उन्होंने बेरोजगारी और महंगाई पर किए गए सवालों के जवाब दिए और चंद्रमा पर तिरंगा फहराने की बात करते हुए विपक्ष पर चुटकी ली।
पूर्व मंत्री रामविलास शर्मा ने कहा कि आज पार्टी द्वारा विस्तारक कार्यक्रम किया गया है और भारतीय जनता पार्टी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है और आज पूरा विश्व हिंदुस्तान में है यानी दिल्ली में हैं। चाहे G20 हो, साउथ अफ्रीकन संघ हो, उन्होंने कहा कि चाहे वह बाइडन हो,ऋषि सुनक हो निगाहें आज दिल्ली में हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि भारत विश्वगुरु था और बनने जा रहा है और आज भारत सबसे बड़ा प्रजातांत्रिक देश है। वहीं उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि पीएम मोदी का रुतबा भी कमाल का है जिन्होंने कुछ इटालियन भी रखे हुए हैं जो कुछ न कुछ अलबाद (शरारत) करते रहते हैं। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में आज भारत की प्रतिष्ठा पूरे विश्व मे शिखर पर है।
चन्द्रयान-3 ने चांद पर फहरा दिया झंडा- रामबिलास शर्मा
इस अवसर पर पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा ने कहा कि चन्द्रयान-3 ने चांद पर झंडा फहरा दिया और क्या पता दिसम्बर तक मुज्जफराबाद में तिरंगा लहरा दें।वहीं उन्होंने बेरोजगारी ओर महँगाई के सवाल पर कहा कि 200 रोजगार मेले लगाए जाएंगे और 2 लाख से अधिक प्रदेश के युवाओं को रोजगार मुहैया करवाया जाएगा।वहीं मध्य प्रदेश में सिलेंडर के दाम कम होने और हरियाणा में राहत कब? सवाल पर कहा कि हरियाणा में करेंगे मुख्यमंत्री से बात करेंगे।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply