Rahul Gandhi in Udaipur: 'सारा पैसा मुट्ठी भर अरबपतियों को दे दिया जा रहा हैं' उदयपुर में गरजे राहुल गांधी
Rajasthan elections 2023: राजस्थान के उदयपुर जिले के वल्लभनगर में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सवाल यह है कि बीजेपी देश में नफरत क्यों फैला रही है? मैं आपको दो बातें बताना चाहता हूं, नफरत का कारण बेरोजगारी और महंगाई है। बीजेपी की व्यवस्था आपका ध्यान बेरोजगारी और महंगाई से हटाकर नफरत की ओर ले जा रही है। बीजेपी और आरएसएस का लक्ष्य है कि गरीबों, मजदूरों, किसानों, आदिवासियों और दलितों को पैसे से दूर रखा जाए। वे चाहते हैं कि सारा पैसा मुट्ठी भर अरबपतियों को दे दिया जाए।
राहुल गांधी ने कहा कि उत्तराखंड में मजदूर खदान में फंसे हुए हैं, लेकिन 24घंटे मीडिया सिर्फ क्रिकेट की बात कर रही है, थोड़ा वक्त हमारे मजदूरों को भी दीजिए।इसी तरह मीडिया में सिर्फ नरेंद्र मोदी जी नजर आते हैं, क्योंकि वे अडानी का काम करते हैं।मोदी जी GST का पैसा अडानी को भेजते हैं और अडानी मोदी जी का चेहरा मीडिया में दिखाते हैं।
देश में BJP हिंसा, डर और नफरत क्यों फैलाती है?- राहुल गांधी
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि देश में BJP हिंसा, डर और नफरत क्यों फैलाती है?नफरत का कारण बेरोजगारी और महंगाई है। BJP का सिस्टम इन दोनों मुद्दों से आपका ध्यान हटाने के लिए नफरत फैलाता है।BJP-RSS डरती है कि हिंदुस्तान का धन गरीबों, मजदूरों, किसानों, दलितों और आदिवासियों को न मिल जाए। वो चाहते हैं कि हिंदुस्तान का धन अरबपतियों के हाथ में रहे और दलित, आदिवासी और पिछड़े इस पर सवाल न उठाएं।
'नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान' खोलनी है- राहुल गांधी
राहुल गांधी ने कहा कि मैं 'भारत जोड़ो यात्रा' में लाखों लोगों के साथ पैदल कन्याकुमारी से कश्मीर गया । हमारा लक्ष्य BJP की फैलाई गई नफरत और हिंसा के खिलाफ खड़ा होना था, क्योंकि यह देश नफरत का नहीं.. मोहब्बत और भाईचारे का देश है। उन्होंने कहा कि इसलिए हमने यात्रा में नारा दिया- 'नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान' खोलनी है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply