केंद्र सरकार इतनी महंगाई बढ़ा रही है प्रदेश की सरकार को महंगाई राहत कैंप लगाने पड़ रहे हैं- प्रियंका गांधी
Rajasthan News: राजस्थान के सागवाड़ा में प्रियंका गांधी जनसभा के लिए पहुंचे। उनके साथ राज्य के सीएम अशोक गहलोत भी साथ नजर आए। इस दौरान अशोक गहलोत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने कहा था कि राजस्थान में राष्ट्रीय स्मारक बनवाएंगे, लेकिन नहीं बनवाया। प्रधानमंत्री जी, अगर आप यह नहीं बनवाना चाहते तो पीछे हट जाइए। इसे राजस्थान की कांग्रेस सरकार बनवाएगी।
राजस्थान में प्रियंका गांधी की जनसभा
वहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, "पूरे देश में लोग महंगाई से त्रस्त हैं... अगर प्रदेश की सरकार ने महंगाई राहत के कैंप नहीं लगाए होते तो आज आप महंगाई का कैसे सामना करते? आप सोचिए कि केंद्र सरकार इतनी महंगाई बढ़ा रही है कि प्रदेश की सरकार को महंगाई राहत कैंप लगाने पड़ रहे हैं... मैं मध्य प्रदेश गई, वहां महिलाओं ने मुझे कहा कि हमें महंगाई से घबराहट होती है... भाजपा की सरकारें बड़े-बड़े उद्योगपतियों के लिए चल रही हैं।
“केंद्र महंगाई पर काबू नहीं पा रहा है”
उन्होंने आगे कहा कि मेरी दादी इंदिरा जी कहा करती थीं कि यह हमारे देश की संस्कृति है कि यहां सभी धर्मों और संस्कृतियों का सम्मान किया जाना चाहिए...''उन्होंने आगे कहा किराज्यों को 'महंगाई राहत' शिविर शुरू करने पड़ रहे हैं क्योंकि केंद्र महंगाई पर काबू नहीं पा रहा है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply