CWC की बैठक में कांग्रेस नेता सनातम के मुद्दे से दूर रहने की सलाह, राहुल गांधी ने कह दी बड़ी बात
नई दिल्ली: हैदराबाद में कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक हुई है। इस बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा की गई है। साथ ही बैठक में सनातम का मुद्दा काफी अहम रहा है। जानकारी के अनुसार, बैठक में नेताओं ने इस मामले पर सतर्क रुख अपनाने और बीजेपी के एजेंडे में नहीं फंसने की अपील की है। इस बैठक में हिमाचल और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने हिस्सा लिया। बैठक में सीडब्ल्यूसी (cwc) के नताओं ने कहा कि पार्टी को सनातम के मुद्दे से दूर रहना चाहिए। हमें इस मुद्दे में नहीं पड़ना है।
इस बैठक में राहुल गांधी भी शामिल हुए है। उन्होंने भी पार्टी के नेताओं को सनातम मामले से दूर रहने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि हम इस मुद्दे में फंसना नहीं है। हमें गरीबों और उनके मुद्दों पर को उठाना है। क्योंकि ये सभी लोग हमारे पारंपरिक वोट बैंक है। उन्होंने कहा कि हमें गरीबों के मुद्दे उठाने चाहिए, चाहे वो किसी भी जाति के हों। इस बैठक में भूपेश बघेल और दिग्विजय सिंह दोनों ने बताया कि सनातन धर्म विवाद पर बोलने से पार्टी को नुकसान होगा और भाजपा को फायदा होगा।
‘सनातन धर्म के मुद्दे पर कोई चर्चा नहीं हुई है’
बैठक में पी चिदंबरम ने कहा कि सनातन धर्म के मुद्दे पर कोई चर्चा नहीं हुई है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने यह बिल्कुल स्पष्ट कर दिया है कि कांग्रेस पार्टी सनातन धर्म के मुद्दे पर किसी भी विवाद में पड़ने को तैयार नहीं है। उन्होंने कहा कि मैं डीएमके के लिए नहीं बोल रहा हूं, लेकिन डीएमके ने कहा कि वह किसी भी धर्म के विरोधी नहीं हैं. वे जाति उत्पीड़न और जाति व्यवस्था के साथ चलने वाली चीजों जैसे महिलाओं का दमन, दलितों का उत्पीड़न के विरोधी हैं।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply