Gurdaspur Road Accident: दर्दनाक सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौत, धार्मिक स्थल से लौट रहे थे दंपति
Punjab Road Accident: पंजाब के गुरदासपुर के नानोवाल खुर्द गांव के पास एक धार्मिक स्थल से लौट रहे मोटरसाइकिल सवार पति-पत्नी को तेज रफ्तार बोलेरो ने टक्कर मार दी।इस हादसे में मोटरसाइकिल सवार पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
घटनास्थल से प्राप्त जानकारी और पारिवारिक सदस्यों के अनुसार, निर्मल सिंह पुत्र मंगत सिंह और उसकी पत्नी तरसेम कौर पास के गांव नानोवाल खुर्द में संत बाबा लाल सिंह कुली वाला से माथा टेकने के बाद घर लौट रहे थे।तभी तुगलवाला गांव नानोवाल खुर्द रहने वाले जब वे मियां खान मार्ग पर पहुंचे।तो तुगलवाल की ओर से आ रही बोलेरो गाड़ी ने उन्हें विपरीत दिशा में टक्कर मार दी और मोटरसाइकिल पर सवार पति-पत्नी को टक्कर मार दी इस दुर्घटना के दौरान पति पत्नी की मौत हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बोलेरो गाड़ी मृतक को सड़क पर काफी दूर तक घसीटती ले गई। इसके बाद गाड़ी एक पेड़ से टकरा गई, जहां पति-पत्नी की मौत हो गई। सूचना मिलने पर भैणी मियां खां थाने के SHO सरबजीत सिंह मौके पर पहुंचे। मौके पर पहुंचकर उन्होंने कहा कि शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है, छापेमारी की जा रही है और जिस गाड़ी से हादसा हुआ है, उसे कब्जे में ले लिया गया है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply