रेडियो अनाउंसर अमीन सयानी का हुआ निधन, 91 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
Ameen Sayani Passes Away : आवाज की दुनिया का एक ऐसा नाम जिसका हर कोई दिवाना था आज अलविदा कह गया। दरअसल, पत्रकार,और रेडियो अनाउंसर अमीन सयानी का 91 साल की उम्र में निधन हो गया। अमीन सयानी को हर वो शख्स जानता है जो रेडियो की दुनिया को जानता है। जानकारी के अनुसार, उनका निधन हार्ट अटैक से हुआ है। उनके बेटे राजिल सयानी ने उनकी मौत कंफर्म की है। उनकी निधन की खबर से इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।
अमीन सयानी के बेटे राजिल सयानी ने जानकारी देते हुए बताया 20फरवरी को उनके पिता को उनके दक्षिण मुम्बई स्थित घर पर ही हार्ट अटैक आया, जिसके बाद आनन-फानन ने उन्हें नजदीक के एच. एन. रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल मे ले गया। जहां डॉक्टर्स ने उन्हें बचाने की हर संभव कोशिश की। लेकिन कुछ देर इलाज के बाद डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
12 साल से पीठ दर्द की थी शिकायत
पिछले काफी समय से अमीन सयानी अपने स्वास्थ्य संबंधित परेशानी से गुजर रहे थे। उन्हें पिछले 12 साल से पीठ दर्द की भी शिकायत थी और यही कारण है कि उन्हें चलने के लिए वॉकर का इस्तेमाल करना पड़ता था। बता दें, अमीन सयानी के नाम पर 54,000से ज्यादा रेडियो कार्यक्रम प्रोड्यूस/वॉयसओवर करने का रिकॉर्ड दर्ज है।
लिम्का बुक्स ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज है नाम
इसके साथ ही करीब 19,000जिंगल्स के लिए आवाज देने के लिए भी अमीन सयानी का नाम लिम्का बुक्स ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज है। अमीन सयानी कई फिल्मों में रेडियो अनाउंसर के तौर पर भी दिखाई दिए हैं, जिसमें भूत बंगला, तीन देवियां, बॉक्सर और क़त्ल जैसी फिल्में शामिल हैं। इसके साथ ही अमीन सयानी ने करीब 50 हजार से ज्यादा रेडियो कार्यक्रम प्रोड्यूस/वॉयसओवर किए थे।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply